कटनी

खेत में काम कर रही किशोरी का किया अपहरण, कई बार गैंगरेप करने के बाद दरिंदों ने इस हालत में छोड़ा

अपहरण कर पीडि़ता को साथ ले गए आरोपी, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

2 min read
Dec 05, 2017
Gangrape attempted

कटनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में खेत में काम कर रही एक किशोरी के साथ अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में १६ वर्षीय किशोरी ३० नवंबर की शाम खेत में काम रही थी। तभी पड़ोसी गांव बिस्तरा के मुकेश पटेल, आयताब विश्कर्मा बाइक से पहुंचे। इस दौरान मुकेश किशोरी के पास पहुंचा और उसके साथ जोर-जबदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपित किशोरी को बाइक में बैठाकर अपनी बुआ के यहां लेकर चले गए।

नहीं ठहरने दी बुआ
बुआ ने तीनों को घर में रोकने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों रात में बुआ के घर के बाहर आग लगाकर ठहर गए। इसके बाद रात में ग्राम पंचायत की दहलान में दोनों ने मिलकर किशोरी को हवश का शिकार बनाया। पीडि़ता के परिजन १ नवंबर को विगढ़ थाने पहुंचक बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और वारदात की जानकारी दी। पीडि़ता व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विवाहिता के साथ छेड़छाड़
कटनी. विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में साहबलाल चौधरी ने पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता के घर में रविवार की रात घुस गया और सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर परिजनों को जानकारी लगी। सोमवार को पीडि़ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें

पूर्व सहपाठी ने किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो कर दिया ये…
Published on:
05 Dec 2017 11:51 am
Also Read
View All