कटनी

लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार करने की उठी मांग, रजिस्ट्रेशन के लिए खुलें पोर्टल

Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने कचहरी चौक में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

2 min read
Jan 19, 2026
लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार करने की मांग (Photo Source- Patrika Input)

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रूपए प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को मध्य प्रदेश के कटनी में महिला कांग्रेस ने कचहरी चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार राम हर्ष ठेके को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि, चुनावी साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3000 प्रतिमाह देने की घोषणा की गई थी, लेकिन लगभग 3 साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं को केवल 1500 रुपए राशि ही दी जा रही है। वहीं, बढ़ती महंगाई के कारण ये राशि अपर्याप्त साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें

मोबाइल की लत और रात को जागने से बढ़ रहा कैंसर, शोध के बाद चौंकाने वाली चेतावनी जारी

महिला कांग्रेस का आरोप

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की लगभग पांच लाख महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिए गए हैं, जो पूर्णतः अनुचित है। साथ ही, आज भी बड़ी संख्या में नई महिलाएं योजना में पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलने की प्रतीक्षा कर रही हैं।

महिला कांग्रेस की मांग

महिला कांग्रेस ने मांग की कि, लाड़ली बहना योजना की राशि तत्काल 3000 रुपए प्रतिमाह की जाए, नवीन पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाए तथा योजना से हटाई गई सभी महिलाओं के नाम पुनः जोड़े जाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।

महिला कांग्रेस की चेतावनी

लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार करने की मांग (Photo Source- Patrika Input)

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि, अगर महिला हितैषी मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

प्रदर्शन में ये कांग्रेसी हुए शामिल

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या रांधेलिया, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, राकेश जैन, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, शुभम मिश्रा, अनिल जैसवानी, गोल्डन पांडेय, राजा पटेरिया, कमलेश यादव, चोखे भाईजान, शशांक गुप्ता, अजय खटीक, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की पदाधिकारी व महिलाओं की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें

दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ एक्टिव, 19, 20 और 21 जनवरी को बारिश का अलर्ट

Updated on:
19 Jan 2026 02:17 pm
Published on:
19 Jan 2026 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर