कटनी

VIDEO : PPE किट तो छोड़िये स्टेशन पर बिना मास्क और सैनिटाइजर के लोगों की जांच कर रहे हैं कर्मचारी

-मुडवारा रेलवे स्टेशन पर सामने आई गंभीर लापरवाही-बिना मास्क-सैनिटाइजर जांच में जुटे कर्मचारी, पीपीई किट भी नहीं-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कर रहे हैं यात्रियों की चैकिंग-कई प्रदेशों से लगातार आ रहे हैं यात्री
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 4:39 PM IST
VIDEO NEWS
VIDEO : PPE किट तो छोड़िये स्टेशन पर बिना मास्क और सैनिटाइजर के लोगों की जांच कर रहे हैं कर्मचारी

कटनी। कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। कटनी जिले में भी अब इस संक्रमण के मरीज सामने आने लगे हैं। स्टेशनों में लगातार यात्री कई प्रदेशों से आ रहे हैं। ऐसे में यदि कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज आता है तो फिर संक्रमण फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन यानी मुडवारा रेलवे स्टेशन में गंभीर लापरवाही देखी जारी है।

स्वास्थ विभाग पहले ही कर चुका है अलर्ट

यात्रियों की जांच के लिए मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के यात्री प्रतीक्षालय में महिला बाल विकास विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। तीन शिफ्ट में कार्यकर्ता यहां अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है, सरकार का जो स्वास्थ विभाग ज़रा सी भी लापरवाही भारी पड़ने की चेतावनी दे चुका है। बावजूद इसके यहां नियों की धज्जियां खुद प्रशासन उड़ा रहा है।


अपनी सुरक्षा के लिए खुद मास्क और सैनिटाइजर खरीद रहे कर्मचारी

स्टेशन पर यात्रियों की चैकिंग का कार्य करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर पीपीई किट तो छोड़िये मास्क और सैनिटाइजर तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना वारियर शिल्पा पांडे भी यहा बाहरी राज्यों से शहर में प्रवेश लेने वाले यात्रियों की चैकिंग कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि, विभाग द्वारा किसी तरह के सुरक्षा के मद्दैनज़र चीजें मुहैय्या नहीं कराई गई है। वो खुद अपनी सुरक्षा के लिए मास्क और ग्लब्ज अपने लिये खरीदकर लाती हैं। लेकिन, हममे से कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो खुद को संक्रमण से बचाने के लिए इ चीजों को खरीदने के सक्षम नहीं हैं। ऐसे में ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने कोमजबूर हैं। देखें खबर से संबंधित वीडियो...।

Updated on:
13 Jun 2020, 4:39 PM IST
Published on: