25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के बाद अब खुलेगी भांग की दुकानें, इन्हें मिली अनुमति

आबकारी विभाग ने इंदौर में 10 भांग दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jun 2020, 3:06 PM IST

news

शराब के बाद अब खुलेगी भांग की दुकानें, इन्हें मिली अनुमति

इंदौर/ लंबे घमासान के बाद खुलीं शराब की दुकानों के बाद अब भांग की दुकानें खुलने खोलने की तैयारी की जा रही है। आबकारी विभाग ने इंदोर में करीब 10 भांग दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। याद हो कि, लॉकडाउन लगाए जाने पर देशभर के साथ साथ शहर की भी भांग दुकानें बंद की गई थीं। गौरतलब है कि, बीते गुरुवार से प्रशासन द्वारा शहर की 33 शराब दुकानों को खोला गया है।

पढ़ें ये खास खबर- रात 12 बजे से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार ने बढ़ाया सेस, जानिए नई कीमतें


कंटेंटमेंट जोन के बाहर दुकानों को मिली अनुमति

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आर.एन सोनी के मुताबिक, अब तक शहर की 10 भांग दुकानों को खोलन की अनुमति दी गई है। जिन दुकानों को खोला जाएगा, वो सभी मध्य शहर में स्थित हैं, हालांकि, परमीशन सिर्फ उन दुकानों को दी गई है, जो कंटेनमेंट जोन से बाहर है। कंटेनमेंट क्षेत्रों में या उसके आस-पास की किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- काम की खबर : अब आपके घर और दुकान की भी सुरक्षा करेगी पुलिस, बस कर लें ये काम


सख्ती से करना होगा नियमों का पालन

गौरतलब है कि, लॉकडाउन शुरु होते ही अन्य दुकानों की ही तरह भांग की दुकानों को बंद कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले जब शासन-प्रशासन द्वारा शराब की दुकानों को खोला गया, तो भांग दुकानों को भी खोलने की मांग उठने लगी। इसके बाद आबकारी विभाग ने इन भांग दुकानों को अनुमति देते हुए संबंधित सुरक्षा इंतेजाम करने के निर्देश दिये। साथ ही, ये हिदायत भी दी गई कि, दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन रखवाना दुकानदार की ही जिम्मेदारी होगी। निर्देश में ये भी कहा गया है कि, अगर किसी दुकान पर निर्देशों का पालन न देखा गया, तो दुकान संचालक पर उचित कार्रवाई होगी।