25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 12 बजे से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार ने बढ़ाया सेस, जानिए नई कीमतें

प्रदेश सरकार का अनुमान है कि, इस एक रुपये की बढ़ोतरी से उसे सालाना 500 करोड़ रुपये से अधिक राज्सव आमदनी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jun 2020, 1:29 AM IST

news

रात 12 बजे से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार ने बढ़ाया सेस, जानिए नई कीमतें

भोपाल/ कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक मंदी ( financial crisis ) पर काबू पाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर (Petrol Price Increase) अतिरिक्त टैक्स (Tax) सेस बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर से सेस में बढ़ोतरी कर दी है। इस हिसाब से प्रदेश में सरकार द्वारा लगाया जाने वाला सेस अब बढ़कर पेट्रोल पर 4.50 प्रति लीटर हो गया है और डीजल पर बढ़कर 3 रुपये प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश सरकार का अनुमान है कि, इस एक रुपये की बढ़ोतरी से उसे सालाना 500 करोड़ रुपये से अधिक राज्सव आमदनी होगी।

पढ़ें ये खास खबर- भूकंप आने पर इन तरीकों से खुद को बचाएं, बेहद काम की हैं ये सावधानियां

इस तरह बढ़े दाम

सरकार द्वारा उस समय पर पेट्रोल और डीजल के दामों पर अतिरिक्त सेस बढ़ाया है, जब लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों करीब सवा दो रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल बीते 24 घंटों में प्रति लीटर 40 पैसे महंगे होकर ₹80.98 पैसे हुआ है, जबकि डीजल बीते 24 घंटों में 56 पैसे बढ़कर 71.54 पैसे प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। पेट्रोल-डीजल पर एक रुपये का सेस लगने के बाद अब पेट्रोल की मौजूदा कीमत 81.98 पैसे और डीजल ₹72.54 पैसे प्रति लीटर हो गई है। राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर सेस की नई दरें लगाए जाने के बाद शुक्रवार रात 12:00 बजे से लागू हो गई हैं।

पढ़ें ये खास खबर- अचानक नहीं आता हार्ट अटैक, महीनों पहले दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण


5 दिनों से बढ़ रहे रेट

बीते 5 दिनों की बात करें दो लगभग हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आंकड़ों से समझें पेट्रोल और डीजल के बीते 5 दिनों में कितनी बढोतरी हुई है।

-8 जून को पेट्रोल 78 रुपय 80 पैसे,डीजल ₹69 42 पैसे

-9 जून पेट्रोल ₹79 36 पैसे, डीजल ₹69 98 पैसे

-10 जून पेट्रोल ₹79 78 पैसे, डीजल ₹70 41 पैसे

-11 जून पेट्रोल ₹80 40 पैसे, डीजल ₹70 98 पैसे

-12 जून पेट्रोल ₹80 98 पैसे, डीजल ₹71 54 पैसे हुआ है