कटनी

आपने अपने वाहन में तो नहीं डलवाया इस कंपनी का ऑयल? बड़ा लॉट पकड़ाया

कोतवाली पुलिस ने पोस्ट ऑफिस गली के सामने दो फर्मों पर छापामार हवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली आयल होने की आशंका के चलते जप्त किया है।

less than 1 minute read
Sep 22, 2021
आपने अपने वाहन में तो नहीं डलवाया इस कंपनी का ऑयल? बड़ा लॉट पकड़ाया

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी शहर की कोतवाली पुलिस ने पोस्ट ऑफिस गली के सामने दो फर्मों पर छापामार हवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली आयल होने की आशंका के चलते जप्त किया है। पायल को जब्त से करते हुए जांच की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस गली के सामने राजकमल एजेंसी राज ट्रेडिंग कंपनी में छापामार कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई के दौरान भरत चुग, चंद्रभान रोहरा की फार्म से बड़ी मात्रा में ऑयल जब्त किया गया है। कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि लगभग 500 लीटर नकली आयल गोदाम से जप्त किया गया है।


मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

नकली आयल होने की आशंका है मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। बड़ी मात्रा में नकली ऑयल जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
22 Sept 2021 08:13 pm
Also Read
View All