- 32 हजार 375 रूपये मूल्य की 63 लीटर देशी शराब बरामद
कटनी. रंगनाथ थाने की पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले अजय उर्फ बंबइया सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 32 हजार 375 रूपये मूल्य की 63 लीटर देशी शराब बरामद हुई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार उसे खबरची से सूचना मिली थी कि चंदी की दफाई बरगवां थाना रंगनाथनगर निवासी अजय उर्फ बंबइया सिंह (38 वर्ष) अपने घर के सामने सफेद रंग के दो बोरों में अवैध शराब लिए कहीं ले जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय उर्फ बंबईया सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी चंदी की दफाई बरगवां थाना रंगनाथनगर जिला कटनी का बताया।
अजय के पास से बरामद दो सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरों की तलाशी में एक बोरे के अंदर चार खाकी रंग की कार्टून की पेटी मिली जिसमें प्रत्येक पेटी में 45-45 मिरिंडा देशी मदिरा मसाला शराब कुल 36 लीटर तथा दूसरे बोरे के अंदर एक खाकी की रंग का कार्टून पेटी में 45 देशी मदिरा मसाला शराब कुल 09 लीटर तथा दो खाकी रंग के कार्टून की प्रत्येक पेटी में 50-50 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 18 लीटर शराब मिली। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया है।