20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनगणना 2026-27: प्रथम चरण की गणना के लिए आज से मिलेगी ट्रेनिंग, स्कूलों में होगी यह समस्या

जिले को 16 चार्ज में बांटा, जनगणना की तैयारियां तेज, 4 हजार से अधिक कर्मचारी रहेंगे तैनात, मई में होगी मकानों की गणना

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 15, 2026

CG Census 2027: जनगणना 2027 की तैयारी तेज! अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर सख्त रोक, 1 मई से सर्वे शुरू(photo-patrika)

CG Census 2027: जनगणना 2027 की तैयारी तेज! अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर सख्त रोक, 1 मई से सर्वे शुरू(photo-patrika)

कटनी. जिले में जनगणना को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार 15 अपे्रल से जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। पहले चरण में 4 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें करीब 2530 शिक्षक शामिल हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सर्वे प्रक्रिया, डेटा संग्रहण और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले को 16 चार्ज में विभाजित किया गया है। इसमें कटनी, कटनी नगर, विजयराघवगढ़, बरही, बड़वारा, ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद और रीठी तहसीलें शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद बरही, कैमोर और विजयराघवगढ़ को भी अलग चार्ज बनाया गया है, जबकि नगर निगम क्षेत्र को तीन जोनों में विभाजित किया गया है।

दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया

जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण मई माह में प्रस्तावित है, जिसमें मकानों की गणना और उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

डिजिटल माध्यम से होगा डेटा संग्रहण

इस बार जनगणना में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को मोबाइल ऐप और टैबलेट के माध्यम से डेटा एंट्री करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे त्रुटियों में कमी आएगी और कार्य तेजी से पूरा होगा। साथ ही, ऑनलाइन स्वयं-गणना की सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई जा सकती है।

शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है असर

जनगणना कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से स्कूलों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। करीब डेढ़ वर्ष तक शिक्षक इस कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। इसको लेकर अभिभावकों और शिक्षा विभाग के बीच चिंता भी देखी जा रही है।

गोपनीयता और सटीकता पर विशेष जोर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। कर्मचारियों को सटीक और निष्पक्ष जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं के निर्माण में सही आंकड़ों का उपयोग हो सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से कहा गया है कि जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। यह प्रक्रिया विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करती है, जिससे भविष्य में क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।