कटनी

मुरैना, भिंड और जबलपुर में मिलावटी मावा व दूध-घी पकड़े जाने के बाद भी इस शहर में भी शुरू हुई छापेमारी

- मुरैना और भिंड में एसटीएम सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से पूरे प्रदेश में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। डेयरी यूनिट में मिली अनियमितताओं के बाद नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश ने पूरे प्रदेश में डेयरी यूनिट और दुग्ध विक्रेताओं से नमूना लेने के लिए आदेशित किया गया है। - इसी क्रम में रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर की तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर दूध के नमूने लिए हैं। - नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं यह कार्रवाई अब निरंतर जारी रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 11:28 AM IST
Investigation started of fake ghee-milk in Katni
Investigation started of fake ghee-milk in Katni

कटनी. मुरैना और भिंड में एसटीएम सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से पूरे प्रदेश में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। डेयरी यूनिट में मिली अनियमितताओं के बाद नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश ने पूरे प्रदेश में डेयरी यूनिट और दुग्ध विक्रेताओं से नमूना लेने के लिए आदेशित किया गया है। इसी क्रम में रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर की तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर दूध के नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं यह कार्रवाई अब निरंतर जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे और संजय गुप्ता ने तीन प्रतिष्ठानों में दबिश दी। परियट डेयरी संचालक-सुदेश कुचिया शेर चौक, परौहा दुग्ध भंडार संचालक-अनिल परौहा आजाद चौक, साईं डेयरी संचालक राजा राय शेर चौक के यहां दबिश दी। तीनों के यहां बिक रहे दूध का नमूना लिया गया। भिंड और मुरैना की तर्ज पर यहां भी मिलावट न हो इस आशंका के चलते नमूने भेजे गए हैं।

मिलावट का हुआ है भंडाफोड़
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे ने बताया कि भिंड और मुरेना में नकली मावा और दूध का भंडाफोड़ हुआ है। कैमिकल आदि के माध्यम से दूध सहित पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो इसको लेकर भी जिले में जांच अभियान शुरू किया गया। टीम किसी भी डेयरी और दुकानों में औचक निरीक्षण कर नमूने लेगी। मिलावट पर जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। यह निर्देश नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य डेयरी में भी छापामार कार्रवाई की गई है।

इनका कहना है
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देश पर शहर में डेयरी संचालकों के यहां बेचे जाने वाले दूध, पनीर, घी, दही आदि की जांच कराई जा रही है। मिलावट की आशंका को लेकर कार्रवाई शुरू हुई है। जांच के लिए सैम्पल भोपाल भेजे गए हैं।
डॉ. एसके निगम, सीएमएचओ।

Published on: