कटनी

छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहे थे जेल प्रहरी, रास्ते में हुई अनहोनी… नहीं रहे राजभान दुबे, कटनी पुलिस प्रशासन में शोक

Jail Guard Road Accident: अवकाश पूरा कर सिहोरा से कटनी ड्यूटी पर लौट रहे जेल प्रहरी राजभान दुबे के साथ निवार चौकी क्षेत्र में ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे जेल विभाग को स्तब्ध कर दिया।
2 min read
Sep 07, 2026
Katni Jail Guard Road Accident: सड़क हादसे में जेल प्रहरी राजभान दुबे का निधन (फोटो सोर्स- Patrika enhanced by chatgpt)
Katni Jail Guard Road Accident: सड़क हादसे में जेल प्रहरी राजभान दुबे का निधन (फोटो सोर्स- Patrika enhanced by chatgpt)

Katni Jail Guard Road Accident: मध्य प्रदेश के कटनी में एक सड़क हादसे ने पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला जेल में प्रमुख प्रहरी के पद पर पदस्थ राजभान दुबे का सोमवार सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा निवार चौकी क्षेत्र में पंछी ढाबा के पास हुआ। वे अवकाश के दौरान सिहोरा से बाइक से कटनी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

अवकाश पूरा कर वापस लौट रहे थे राजभान दुबे, रास्ते में ही….

जानकारी के अनुसार राजभान दुबे सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे सिहोरा से बाइक से कटनी की ओर लौट रहे थे। निवार चौकी क्षेत्र में पंछी ढाबा के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और राजभान दुबे डिवाइडर से जा टकरा गए। हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर ही दुनिया छोड़ गए जेल प्रहरी

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक मदद पहुंचती, राजभान दुबे की दुनिया छोड़ चुके थे। पुलिस ने राजभान दुबे को पीएम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासकीय जिला अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जेल विभाग में शोक

राजभान दुबे के निधन की खबर जिला जेल पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि राजभान दुबे अवकाश पर थे और सिहोरा से कटनी लौटते समय यह दुखद हादसा होआ गया। उनके असामयिक निधन से जेल विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कार और उसके चालक की जानकारी भी खंगाली जा रही है। हादसे की सूचना राजभान दुबे के परिजनों को दी गई। पीएम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजभान दुबे को परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम है, वहीं जिला जेल के अधिकारी और कर्मचारी भी शोक में हैं।

Updated on:
07 Sept 2026 03:50 pm
Published on:
07 Sept 2026 03:50 pm