कटनी

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को किया याद, माल्यापर्ण कर वीरता को किया नमन

maharani lakshmibai jayanti
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 9:03 PM IST
maharani lakshmibai jayanti
maharani lakshmibai jayanti

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महारानी लक्ष्मी बाई चौक में आयोजन

कटनी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कचहरी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सिविल लाइन स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया और एक जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए कचहरी चौक पर आकर संपन्न हुई, जहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने महारानी की देशभक्ति, वीरता और योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही भारत माता और महारानी लक्ष्मीबाई के जयकारे लगाए गए।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विशेषकर छात्राओं में राष्ट्रप्रेम और साहस के गुणों को प्रेरित करना था। परिषद के वक्ताओं ने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा स्रोत है, जिन्होंने न सिर्फ अपने राज्य झांसी की रक्षा की, बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने महारानी लक्ष्मीबाई के बताए मार्ग पर चलने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, अवध पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

छात्रा हुई बेहोश
इस कार्यक्रम के दौरान जब अभाविप के पदाधिकारियों का महारानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर अभिभाषण चल रहा था, उसी दौरान सिविल लाइन स्कूल की एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। छात्रा के चेहरे में पानी का छिडक़ाव किया गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जा गया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है।

Updated on:
20 Nov 2024, 9:03 PM IST
Published on: