कटनी

कटनी ननि परिषद की बैठक आज: इन मुद्दों पर हैं हंगामे के आसार, विपक्ष भी घेरने तैयार

- शहर विकास को लेकर मंगलवार नगर निगम परिषद की बैठक होगी। बैठक को लेकर ननि कई दिनों से तैयारी में जुटा है। मंगलवार को होने वाली नगर निगम परिषद की बैठक संपत्तिकर दरों को लेकर हंगामे के आसार हैं। - एजेंडा भी तैयार हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बार के एजेंठे शहर के लोगों की प्रमुख समस्या पेयजल, यातायात, पार्किंग, सीवर लाइन, अमृत प्रोजेक्ट, सिटी बस, ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड पर चर्चा नहीं होगी। - बता दें कि फरवरी माह के बाद 30 जुलाई को दोपहर दो बजे से नगर निगम परिषद की बैठक होनी है।
3 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 12:07 PM IST
nagar nigam
nagar nigam katni

कटनी. शहर विकास को लेकर मंगलवार नगर निगम परिषद की बैठक होगी। बैठक को लेकर ननि कई दिनों से तैयारी में जुटा है। मंगलवार को होने वाली नगर निगम परिषद की बैठक संपत्तिकर दरों को लेकर हंगामे के आसार हैं। एजेंडा भी तैयार हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बार के एजेंठे शहर के लोगों की प्रमुख समस्या पेयजल, यातायात, पार्किंग, सीवर लाइन, अमृत प्रोजेक्ट, सिटी बस, ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड पर चर्चा नहीं होगी। बता दें कि फरवरी माह के बाद 30 जुलाई को दोपहर दो बजे से नगर निगम परिषद की बैठक होनी है। 15 फरवरी को पुलवामा हमले के कारण शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बैठक स्थगित कर दी गई थी। इससे प्रस्तावों पर न तो चर्चा हो पाई और ना ही कोई निर्णय लिया जा सका था। फरवरी माह के बाद आज आयोजित होने वाली परिषद की बैठक से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं यह इस पंचवर्षीय योजना की आखिरी परिषद की बैठक न हो। इसलिए इसबार शहर विकास के मुद्दों पर हो-हल्ला की बजाय चर्चा के बाद उनपर मुहर लगाने पर जोर रहेगा, ताकि शहरवासियों का हित हो सके। सदन में पेयजल की समस्या, प्रधानमंत्री आवास, सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, स्वकर निर्धारण सहित अन्य मुद्दे खास रहेंगे।

इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
जानकारी के अनुसार कटनी-बीना रेल लाइन पर मिशन चौक रेलवे ब्रिज के समानांतर एक अतिरिक्त अंडर ब्रिज के लिए राशि भुगतान, वित्तीय वर्ष 2018-19 का पुनरीक्षण, वर्ष 2019-20 के प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श, मप्र आउटडोर विज्ञापन, विघटित सुधारान्यास (नगर पालिक निगम कटनी) द्वारा विभन्ना योजनाओं में भूखंडों, भवनों के लीज नवीनीकरण, स्वकर प्रणाली के अंतर्गत 2019-20 संपत्तिकर कर दरों में चर्चा, अमानक प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन पर दांडिक कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंधन लगाने सदन में मामले गूजेंगे।

पांच माह से कवायद, तीन बार स्थगित हुई बैठक
परिषद की बैठक की कवायद पांच माह से चल रही है। इस साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले के कारण शहीदों को श्रद्धांजलि देकर 15 फरवरी की बैठक स्थगित कर दी गई थी। बैठक 20 फरवरी को रखी गई, लेकिन स्थगित हो गई। इसके पांच माह बाद 8 जुलाई को बुलाई गई बैठक तत्कालीन आयुक्त एबी सिंह का तबादला होने कारण स्थगित हो गई और अब 30 जुलाई को बैठक होगी।

पीएम आवास भी रहेगा सुर्खियों में
सदन की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में एएचपी घटक के अंतर्गत इडब्ल्यूएस हितग्राहियों के ऋण स्वीकृत कराने के लिए त्रिपक्षीय अनुबंध पर चर्चा, मैला टैंकर की दर निर्धारण पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि अभी ननि में टैंकर आया नहीं, लेकिन दो हजार रुपये पहले से ही दर का निर्धारण कर लिया गया है। चौपाटी में व्यापार चर्चा के साथ ही शहर के विभिन्न मार्गों के नाम करण पर चर्चा होगी।

विपक्ष इन मुद्दों पर कर करेगा घेराव
विपक्ष भी परिषद की बैठक को घेरने की पूरी तैयारी में है। भ्रष्ट इंजीनियरों पर कार्रवाई की मांग, स्वच्छता कर माफ करने पर का मुद्दा उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि बगैर परिषद की अनुमति के जनता पर स्वच्छता कर थोपा गया है, इसके अलावा दैवेभो कर्मचारियों का नियमितिकरण, पेयजल सहित अन्य मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।

इनका कहना है
परिषद की बैठक में सभी मुद्दों को बगैर किसी हंगामे के चर्चा कराकर उनपर निर्णय लिए जाने पर फोकस रहेगा। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने के साथ शहर विकास के हित में चर्चा पर जोर देने कहा जाएगा।
संतोष शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष।

Published on: