मैं 24 घंटे से पहले नोटों को डबल कर दूंगा, आप जितने नोट देंगे, आपको उससे दोगुने रुपए दूंगा.
कटनी. मैं 24 घंटे से पहले नोटों को डबल कर दूंगा, आप जितने नोट देंगे, आपको उससे दोगुने रुपए दूंगा, ये आपकी हिम्मत आप कितने रुपए दे सकते हैं, आप नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन मैं डबल करने में कोई कमी नहीं छोडूंगा, ये बात बदमाशों द्वारा लोगों से रुपए ठगने के लिए कही जा रही है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आया है, यहां एक महिला ने 1 लाख 20 हजार रुपए डबल करने के लिए, लेकिन पैसा डबल नहीं हुआ, तब जाकर महिला ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
कटनी जिले में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार मामले सामने आने के बाद भी लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर बहोरीबंद थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने एक महिला को 1 लाख 20 हजार रुपए की चपत लगा दी है। जानकारी के अनुसार गिरानी बाई पति राम विशाल चौधरी 45 वर्ष निवासी ग्राम कुआं थाना स्लीमनाबाद ने बहोरीबंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजेंद्र और जवाहर नाम के व्यक्ति के द्वारा रुपए दोगुने करने के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों ने कहा था कि उसका रुपए बढ़कर कई गुना हो जाएंगे। यह झांसा देकर के महिला से 1,20,000 लेकर के चंपत हो गए। अपने साथ हुई ठगी की घटना लेकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : 1000 दिन में भी अपने ही भवन से कब्जा नहीं हटवा पाई पुलिस
ऐसा ही एक मामला पुलिस ने बालाघाट जिले से सामने आया, पुलिस ने एक ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जहां से इतना पैसा पकड़ाया कि पुलिस वालों को उठाने और गिनने में भी काफी मेहनत करनी पड़ी।