कटनी

Katni Fire: 2 माह के बच्चे को आखिरी सांस तक सीने से लगाए रही मां, सीढ़ियों पर प्लास्टिक सामानों से भड़की आग

Katni Fire: मां ने 2 महीने के मासूम बच्चे को लिपटा लिया था, मौत के बाद परिजनों को बाहर निकाला जा सका
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 2:06 PM IST
कटनी में लगी भीषण आग का नजारा
कटनी में लगी भीषण आग का नजारा image patrika

Katni Fire: कटनी में दीपावली पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के बरही इलाके में देर रात आग लग गई जिससे एक परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। घटना वार्ड क्रमांक 11 में रहनेवाले 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल के घर में घटी। उनके तीन मंजिला मकान में दीपावली की रात करीब 12 बजे नीचे से आग लगी और ऊपर पहुंच गई जहां पूरा परिवार रह रहा था। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों पर रखे प्लास्टिक सामानों से आग भड़क गई थी। ऊपर के एक कमरे में ​पूरन अग्रवाल की बहू पूनम भी थी। वह खुद घिर गई पर अपने 2 माह के बच्चे को नहीं छोड़ा, सीने से चिपटाए रखा। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के बाद जब उन्हें निकाला तो मासूम बच्चे का शव अपनी मां के शव से लिपटा ही मिला। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पूरल अग्रवाल का तीन मंजिला है जिसमें नीचे की मंजिल पर वे किराने की दुकान चलाते थे जबकि और ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता था। घर में आग लगते ही परिवार के रितेश अग्रवाल और उनकी भाभी शोर मचाते हुए बाहर भागे और किसी तरह सुरक्षित निकल आए लेकिन अन्य परिजन आग में घिर गए। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और बाद में दमकलों को भी बुलाया। जब आग पर पूरी तरह काबू पाया गया तो पता चला कि परिवार के 6 सदस्यों की जलकर मौत हो चुकी है।

घटना पर लोगों ने कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने दमकल​कर्मियों और अस्पताल की दुरावस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी गंभीरता से काम नहीं करते। इसके बाद बरही अस्पताल में शवों के ​पोस्टमॉर्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई। इतना ही नहीं, कलेक्टर आशीष तिवारी ने तो माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, 4 दमकल होने पर भी हम 6 लोगों को नहीं बचा सके।

लपटों से घिर जाने पर भी बच्चे को नहीं छोड़ा

आगजनी में जिनकी जान गई उनमें पूरन अग्रवाल, उनकी 74 साल की पत्नी चंद्रकला, नातिन आर्या, अन्वी और बहू पूनम व उसका 2 माह का बच्चा शामिल है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम दीवार तोड़कर घर के अंदर पहुंच सकी। यहां का नजारा बहुत दर्दनाक था। तीसरी मंजिल पर पूनम और उसका 2 माह के बच्चे का शव एक दूसरे से लिपटा मिला। खुद आग की लपटों से घिर जाने के बाद भी मां ने अपने बच्चे को नहीं छोड़ा।

Updated on:
9 Nov 2026, 2:06 PM IST
Published on: