कटनी

मेरा क्या कसूर…सड़क किनारे मासूम को लावारिस छोड़ गई मां

mp news: रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को दी सूचना, बची मासूम की जान..।
less than 1 minute read
Nov 10, 2024
katni

mp news: मध्यप्रदेश के कटनी के रीठा थाना इलाके में बायपास के किनारे रविवार की सुबह एक मासूम बच्चा लावारिश हालत में बिलखता हुआ मिला है। सुबह जब रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो लोग पास पहुंचे और बच्चे को उठाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पुलिस को बच्चा सौंपा। लोगों का कहना है कि कोई निर्दयी मां बच्चे को लावारिश छोड़कर गई है। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

तीन माह का है मासूम बच्चा

रीठी थाना पुलिस ने बताया कि सुबह सुबह सूचना मिली थी कि बायपास के पास एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो राहगीर बच्चे को संभाले हुए थे जिन्होंने बच्चे को पुलिस के सौंप दिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह मासूम को बेसहारा छोड़ने का कृत्य निंदनीय है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की मां तथा परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Updated on:
10 Nov 2024 05:24 pm
Published on:
10 Nov 2024 05:23 pm