MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जहां भरतपुर गांव में मामा के घर दशहरा की छुट्टी मनाने आए भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाइयों को इलाज के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, नवरात्र की छुट्टियों में शिवांश पटेल और वेदांत पटेल मामला के घर आए थे। दोनों खेल-खेल में तालाब के पास पहुंच गए। यहां पर नहाते समय गहराई में पहुंच गए। मामले की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद दोनों भाइयों को तालाब से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरेहटा निवासी 8 वर्षीय बेटे शिवांश पटेल और 10 वर्षीय वेदांत पटेल के रूप में पहचान हुई है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।