कटनी

निर्दयी बनी मां, नवजात को आश्रयगृह के बाहर झूले में छोड़ा…

गंभीर हालत में जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में कराया गया भर्ती

less than 1 minute read
Sep 25, 2019
गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती नवजात।

कटनी. कहते ही मां कभी निर्दयी नहीं होती लेकिन मंगलवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसमें बेटे को जन्म देने के एक घंटे बाद ही निर्दयी मां ने अपने नवजात को आश्रयगृह के झूले में छोड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने नवजात को पड़ा देखा और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है। एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा गांव में लिटिल स्टार फाउंडेशन के नाम से आश्रयगृह का संचालन किया जाता है। मंगलवार की सुबह 7 बजे के लगभग सुरक्षाकर्मियों को गेट पर हलचल समझ में आई। जब उन्होंने गेट खोला तो बाहर लगे झूले में एक नवजात पड़ा मिला। जिसकी सूचना संचालक डॉ. समीर चौधरी को दी गई। उन्होंने चाइल्ड लाइन को मामले की जानकारी दी। जिसमें चाइल्ड लाइन ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि शिशु कम समय का है और काफी कमजोर होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसका इलाज जारी है।

खपत 440 यूनिट, दिया 31 यूनिट का बिल, फिर भेज दिया हजारों का बिल...
जाते दिखे दो युवक
आश्रयगृह के सुरक्षाकर्मी के अनुसार हलचल में जब वह बाहर निकला तो उसी समय दो युवक बाइक लौटाकर वापस तेजी से निकल गए। जिसके चलते अनुमान है कि उन्हीं दोनों ने नवजात को झूले में छोड़ा। साथ ही शिशु के छोडऩे के पीछे अनचाहे गर्भ या गर्भ छुपाना माना जा रहा है।

Published on:
25 Sept 2019 11:00 am
Also Read
View All