30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
खपत 440 यूनिट, दिया 31 यूनिट का बिल, फिर भेज दिया हजारों का बिल…
Play video

खपत 440 यूनिट, दिया 31 यूनिट का बिल, फिर भेज दिया हजारों का बिल…

गणेश चौक बिजली आफिस में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में सामने आईं समस्याएं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 24 Sep 2019, 11:54 AM IST

कटनी. जुलाई माह में घर की बिजली की खपत 440 यूनिट थी लेकिन विभाग ने 31 यूनिट का बिल भेजा। अगले ही माह पिछली व उस माह की खपत मिलाकर हजारों रुपये का बिल भेज दिया गया। गणेश चौक बिजली विभाग शहर संभाग द्वारा आयोजित शिकायत निवारण शिविर कुछ इस तरह की शिकायत जालपा वार्ड निवासी मूला बाई सोनी के बेटे ने दी। इसी तरह बरगवां निवासी नारायण दुबे ने बताया कि उनके घर में मात्र तीन सीएफएल व पंखा चलता है और उसके बाद भी हर माह 200 यूनिट से अधिक का बिल भेजा जा रहा है। गांधीगंज निवासी लक्ष्मी यादव ने शिविर में बताया कि 10 माह पूर्व मीटर का आवेदन दिया था। मीटर लगा नहीं और पहले हर माह 200 से 250 रुपये बिल भेजा जाता था, अब अचानक से 9 हजार रुपये बिल भेज दिया गया है। हीरापुर कौडिय़ा निवासी बनमाली पटेल ने 176 यूनिट की खपत होने के बाद भी विभाग द्वारा 51 हजार रुपये का बिल भेजने की शिकायत की। गणेश चौक कार्यालय में लगाए गए शिविर में लगभग 150 सैकड़ा शिकायतें पहुंची और उनमें से अधिकांश शिकायतें बिजली बिल अधिक आने या रीडिंग न होने से संबंधित थीं। जिनका निराकरण करने संंबंधित अधिकारी को शिकायतें सौंपी गईं।

नवरात्र में रहेगी गरबा की धूूम, गर्ल्स ने शुरू की तैयारी…

शिविर में छाई रही अव्यवस्था
शिविर के दौरान एक टेबिल लगाकर कर्मचारियों को बैठाया गया था जबकि अधिकारी अपने चेंबरों में समस्या सुनते रहे। बाहर शिकायत दर्ज होने के बाद उपभोक्ता अधिकारियों को अपनी समस्या बताने भटकते देखने को मिले। जिसको लेकर कार्यपालन यंत्री शहर संभाग अभिषेक शुक्ला का कहना था कि बिल आदि निकालने व ऑनलाइन राशि की जांच करने के चलते कार्यालय में ही व्यवस्था कराई गई थी।