कटनी

नोपार्किंग में खड़ी थी न्यायाधीश की कार, पुलिस ने लगाया लॉक

५ नवागत नायब तहसीलदारों को भ्रमण पर लेकर निकली कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

2 min read
May 22, 2018
No parking was standing in the judge's car, police locked

कटनी. वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर जिले में नवागत ५ नायब तहसीलदार सोमवार शाम कोतवाली पुलिस के साथ शहर भ्रमण पर निकले। इस दौरान कोतवाली टीआई शैलेष मिश्रा भी साथ रहे। टीआई ने शहर के चौक-चौराहों सहित यातायात व्यवस्था से अफसरों को अवगत कराया और शहर भ्रमण कराया। इस दौरान स्टेशन रोड पर नो-पार्किंग में खड़ी एक कार को हटवाने अफसरों ने प्रयास किया। काफी इंतजार के बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो अफसरों ने कार्रवाई के लिए व्हील लॉक लगा दिया। कार क्रमांक एमपी १७ सीए ०५७५ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लिखा हुआ था। परिवहन विभाग की वेबसाइड पर यह नंबर रवि नायक निवासी रीवा के नाम पर दर्ज है। कार कौन लेकर आया था इसकी जानकारी अफसरों को नहीं लग सकी। इसके अलावा भ्रमण के दौरान अफसरों ने नोपार्किंग में खड़े हाथ-ठेलों को भी खदेड़ा। नायब तहसीलदारों में जितेन्द्र कुमार विजयराघवगढ़, हेमांगप्रिया श्रीवास्तव बड़वारा, ऋषि गौतम रीठी, सुरेश सोनी बरही व रविन्द्र पटेल कटनी शामिल रहे।
-------------------------
सूबेदार प्रियंका को यातायात की कमान, टीआई को सौंपा कंट्रोल रूम
कटनी. शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार व बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने प्रभारी बदला है। अब यातायात की कमान सूबेदार प्रियंका शर्मा को सौंपी गई है। इधर, यातायात टीआई के रूप में अबतक पदस्थ लवली सोनी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। प्रभार बदलने का कारण स्पष्ट करते हुए एसपी सिंह ने बताया कि लवली सोनी लंबे समय से यातायात की कमान संभाल रही थीं। उन्हें अब कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-----------------------------

पिकअप की टक्कर से प्रौढ़ घायल
कटनी. माधवनगर थाना क्षेत्र में जिला न्यायालय के सामने एक पिकअप ने बाइक सवार प्रौढ़ को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि धन्यकुमार (५६) की शिकायत पर सफेद रंग की बिना नम्बर की पिकअप वाहन के अज्ञात चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

कार चुराने के लिए युवक ने अपनाया ये तरीका… पुलिस ने ऐसे दबोचा
Published on:
22 May 2018 09:03 am
Also Read
View All