
Police caught accused of car theft
कटनी. कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहानगर में ड्राइवर बनकर एक युवक द्वारा नौकरी मांगने व मौका पाकर कार लेकर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया वहीं आरोपी को भी चाका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
एएसआई रजनीश भदौरिया ने बताया कि पीडि़त कैलाश कनौजिया निवासी कुशवाहानगर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया कि उनके पास आरोपी लक्ष्मण यादव निवासी उत्तरप्रदेश गत दिवस आया था और खुद को नौकरी के लिए जरूरतमंद बताया। कहा कि उसे ड्राइविंग आती है और नौकरी करना चाहता है। कैलाश ने उसे घर में बैठाया और कुछ काम से अंदर कमरे में गए तो आरोपी बाहर खड़ी चारपहिया वाहन क्रमांक एमपी 21 बीए 0638 की चाभी उठाकर कार ले भागा। पतासाजी करने पर नहीं तो एफआईआर दर्ज करवाई।
कार बिगड़ी तो सड़क पर छोड़ा
एएसआई भदौरिया ने बताया कि आरोपी को वारदात के अगले दिन चाका से पकड़ा गया है। यहां पूछताछ में उसने बताया कि कार बिगड़ गई थी, इसलिए झुकेही के पास पेट्रोलपंप के सामने छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि कार बरामद कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
---------------------------
पेड़ में फंदा लगाकर क्लीनर ने की आत्महत्या
कटनी. कर्नाटक से सतना की ओर जा रहे ट्रक में सवार एक क्लीनर में कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा से झुकेही के बीच पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के परिजन कटनी के लिए रवाना हो चुके हैं।
कुठला पुलिस ने बताया कि मृतक डुल्लू बलैया(३४) निवासी कर्नाटक है। वह ट्रक में क्लीनर के रूप में काम करता है। गुरुवार दोपहर ग्राम पठरा से झुकेही के बीच ट्रक खड़ा होने पर उसने ड्राइवर एम नागेश्वर से कहा कि चाय पीने जा रहा हूं। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो नागेश्वर उसे तलाशने निकला। इस पास राहगीरों ने बताया कि पेड़ में शव लटक रहा है। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
Published on:
18 May 2018 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
