कटनी

विश्व वसुंधरा दिवस: निबंध, रंगोली के माध्यम से बताया पृथ्वी का महत्व

पृथ्वी दिवस पर भूअलंकरण कार्यक्रम का आयोजन, नर्मदेश्वर साईं मन्दिर व एक्सीलेंस स्कूल में आयोजन

2 min read
Apr 23, 2019
Organizing Events on World Earth Day

कटनी. शहर सहित जिलेभर में विश्व वसुंधरा दिवस मनाया गया। संस्कार भारती कटनी इकाई द्वारा आदर्श कालोनी स्थित नर्मदेश्वर साईं मन्दिर के पृथ्वी दिवस पर भू अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे, संरक्षक चिंतामणि पांडे, अशोक तिवारी उपाध्यक्ष, राजेश बरसैया, वीरेन्द्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष हीरामणि बरसैन्या की विशेष उपस्तिथि रही। इस दौरान सुंदर रंगोली बनाई गई। पृथ्वी के सुरक्षा पर परिचर्चा की गई। मीरा भार्गव के निर्देशन में कला विशेषज्ञ अनीता सिजारिया, दीपाली गुप्ता, नीतू गुप्ता, अनीता वैश्य, नीति वर्मा, कान्ति जायसवाल, सीमा नाहर, माया तिवारी, गीता पांडेय, गीता बरसैयां, स्नेहलता सोनी एवं रीतू झाडे, गीता पाठक द्वारा खूबसूरत और रंगोली का निर्माण कर पृथ्वी माता का अलंकरण कर उनकी पूजा प्रार्थना की

यहां भी हुआ आयोजन
एक्सीलेंस स्कूल में सोमवार को विश्व वसुंधरा दिवस मनाया गया। इसमें प्रजातियों का संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में हुआ। जिसमें विभिन्न छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्विव्या चक्रवर्ती कक्षा 9वीं एवं द्वितीय स्थान कीर्ति पटेल कक्षा 10वीं व मुस्कान पंजवानी कक्षा 9वीं ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप पंजवानी कक्षा 10वीं एवं द्वितीय स्थान मयूर सोनी कक्षा 9वीं ने प्राप्त किया। विद्यालय में इस उपलक्ष्य पर इको क्लब जिला नोडल अधिकारी राजेश अग्रहरी व प्राचार्य विभा श्रीवास्तव शाससकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय माधव नगर कटनी ने छात्रों को पुरस्कते करते हुऐ इस वसुंधरा को हरा भरा करने के लिए पौध रोपण एवं विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण विषय पर प्रतिभागियों का मार्ग दर्शन करते हुए इसे जन अभियान बनाने हेतु छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय से प्राचार्य विभा श्रीवास्तव, अपर्णा अग्निहोत्री, विनोद कुंवर तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, परवीन खान, नीरज पाण्डेय, एसएन सिंह, सुरेन्द्र दुबे आदि मौजूद रहे।

रंगोली बनाकर दिया पृथ्वी में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेशा
विजयराघवगढ़. शासकीय हाइस्कूल भैंसवाही में विश्व वसुधा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर जागरुकता के लिए स्कूल के बच्चों ने रंगोली बनाया। बच्चों को बताया कि वे गांव में अपने परिजनों व करीबियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करें। उन्होंने बताएं कि पर्यावरण संरक्षण के हमे पौधरोपण और उनके संरक्षण पर काम करना चाहिए। पौधे होंगे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे। इस अवसर पर चंद्रिका चंदेल, प्रदीप, दिनेश कुमार चौबे, विनोद पाठक, एससी साहू, सुनील उइके, माधुरी मोर्य, प्रिया जलोम्हा, माधुरी पांडेय, प्रभा साहू, दीपक बर्मन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र व ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on:
23 Apr 2019 11:27 am
Also Read
View All