30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में शादी से लौट रहे ‘रघुवंशी परिवार’ को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, 3 की मौत

mp news: मध्य प्रदेश में शादी से लौट रहे रघुवंशी परिवार की कार पर टूटा कहर। तेज रफ्तार डंपर ने मारी जोरदार टक्कर।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Apr 30, 2026

Horrific Road Accident speeding dumper hits Raghuvanshi family car mp news

speeding dumper hits Raghuvanshi family car (फोटो-Patrika.com)

Horrific Road Accident: मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार के कारण बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। शादी से वापस लौट रहे रघुवंशी परिवार पर ऐसा कहर दूटा की एक साथ 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया है। (mp news)

डंपर ने मारी टक्कर

मामला कटनी जिले का है। यहां के बड़वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बसाडी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाईवा डंपर और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल कटनी में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया गांव निवासी रघुवंशी परिवार के सदस्य बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला खिरहनी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद रात करीब 2 बजे अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी और गजेंद्र रघुवंशी एक कार से वापस अपने घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

परिजनों के अनुसार, जैसे ही कार बसाडी चौराहे के पास पहुंची, सामने से आ रहे डंपर क्रमांक MP 50 H 1383 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोग- अनिल, राकेश और अरुण रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग बुरी तरह घायल हुए है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जिनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों व शवों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अभिषेक और गजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। (mp news)