30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की रक्षा करने वाले फौजी के साथ शराब दुकान पर मारपीट, VIDEO देख भड़के लोग

mp news: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शराब दुकान के कर्मचारी एक फौजी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Apr 30, 2026

Liquor Shop Employees Assault Soldier Video Viral katni mp news

Liquor Shop Employees Assault Soldier Video Viral (फोटो- Patrika.com enhanced by AI)

Liquor Shop Employees Assault Soldier: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक चौंका देने वाले वीडियो ने बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने वाला हर कोई इस समय गुस्से में है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

दरअसल, कटनी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक शराब दुकान के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शराब दुकान के कर्मचारी एक फौजी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। (mp news)

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शराब खरीदने के दौरान फौजी और दुकान कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शराब दुकान के कर्मचारी दुकान से बाहर निकल आए और फौजी के साथ सरेआम मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कर्मचारियों का आक्रामक रवैया लगातार बना रहा।

लोगों ने मोबाइल में कैद किया पूरा घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग शराब दुकान कर्मचारियों के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

पुलिस ने कराया बीच-बचाव, नहीं की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए फौजी को कर्मचारियों के चंगुल से छुड़ाया और वहां से सुरक्षित रवाना किया। हालांकि इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर शराब दुकान कर्मचारियों को इस तरह की गुंडागर्दी करने की छूट कैसे मिल रही है। लोगों का यह भी कहना है कि केवल कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि शराब दुकान संचालित करने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इसे फौजियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। (mp news)