27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की परेशानी: क्यूआई ने किया पास, गोदाम में कर दिया रिजेक्ट, गजब चल रही मनमानी

शहर के उपनगरीय क्षेत्र कृषि उपज मंडी आगे सीडब्ल्यूएसी में विपणन खरीदी केंद्र का मामला, चार दिन से अन्नाता हो रहे परेशानी, किसानों ने किया हंगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर की केंद्र प्रभारी व वेयरहाउस के मैनेजर से बात

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 27, 2026

Farmers are being harassed during the wheat procurement process

Farmers are being harassed during the wheat procurement process

कटनी. शुक्रवार दोपहर कृषि उपज मंडी के आगे सेंट्रल वेयर हाउस में बनाए गए विपणन खरीदी केंद्र में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। केंद्र में व्याप्त मनमानी से किसान आक्रोशित हो उठे और केंद्र प्रभारी, गोदाम प्रभारियों पर मनमानी का आरोप मढ़ते हुए कहा कि समय पर तौल नहीं की जा रही। बेवजह गेहूं रिजेक्ट करके परेशान किया जा रहा है। किसानों ने इसकी सूचना भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी को दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा कर किसानों के हित में निर्णय लेने चर्चा की।
किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से हो रही है, इसलिए कुछ दाना टूट जाता है। सरकार से 6 प्रतिशत तक की छूट है, लेकिन गोदाम में एक से दो प्रतिशत टूटन भी नहीं ली जा रही। किसान शीतल पटेल ने बताया कि किसान 21 अप्रेल से अनाज लेकर 24 घंटे तकवारी कर रहा है, लेकिन तौल नहीं हो रही। कुछ किसानों की तौल भी हो गई है तो लगभग 150 क्विंटल गेहूं वेयर हाउस प्रभारी मैडम द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है। बोरियां खाली कराकर छन्ना लगवाया गया है। कन्हैया तिवारी ने कहा कि रिजेक्ट किए गए 25 क्विंटल गेहंू की तौल में बमुश्किल से एक से डेढ़ किलो टूटन निकली है। केंद्र में किसानों पर दबाव बनाने के लिए परेशान किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि दो दिन में 5 किसान अपनी उपज उठाकर ले गए हैं, यहां समस्या होने पर मंडी में बेच रहे हैं।

केंद्र प्रभारी ने बंद की तौल

सेंट्रल वेयर हाउस में विपणन के बनाए गए केंद्र के प्रभारी सुधीर शुक्ला हैं। उनके द्वारा किसानों की तौल बंद कर दी गई है। उनका कहना है कि गोदाम में अनाज नहीं लिया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि जिस गेहूं को क्यूआई ने पास किया है उसे गोदाम प्रभारी रिजेक्ट कर रहे हैं। किसानों ने यह भी भी आरोप लगाया है कि केंद्र में तौल, सिलाई, पल्लेदारी के नाम पर 50 रुपए प्रति क्विंटल की भी मांग की गई है। इस पर किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से एक रुपए भी वसूल नहीं किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि इसी गोदाम में चाका-कन्हवारा के भी केंद्र बने हैं, लेकिन वहां पर निर्बाध तौल जारी है, सिर्फ विपणन केंद्र में किसानों को परेशान किया जा रहा है।

ऐसे समझें अन्नदाता की पीड़ा
केस 01

जगदीश पटेल निवासी पड़ुआ 60 क्विंटल गेहंू सीडब्ल्यूसी के गोदाम में बनाए गए विपणन के केंद्र में लेकर 21 अप्रेल से पहुंचे हैं। बेटे ने बताया कि टूटन अधिक बताकर गेहूं रिजेक्ट कर दिया गया है।

केस 02

अजय पटेल निवासी जुहला 120 बोरी गेहंू समर्थन मूल्य पर बेचने पहुंचे हैं। केंद्र में तौल न होने से तीन दिनों से परेशान हैं। क्यूआई द्वारा पास करने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया गया है।

केस 03

धर्मेंद्र पटेल निवासी जुहला पंजीयन के अनुसार 45 क्विंटल गेहूं बेचने पहुंचे हैं। भीषण गर्मी में तौल न होने से दो दिन से परेशान हैं। बेवजह गोदाम में टूटन बताकर रिजेक्ट कर दिया गया है। जबकि क्वालिटी इंस्पेक्टर ने पास किया है।

केस 04

धनीराम पटेल निवासी मझगवां फाटक 60 बोरी गेहूं समर्थन मूल्य पर पंजीयन अनुसार बेचने पहुंच हैं। ये भी तीन दिनों से भीषण गर्मी में अनाज लेकर केंद्र में पड़े हैं। गोदाम में अनाज स्टोर न होने से तौल नहीं हो पा रही।

वर्जन

केंद्र में स्लॉट बुकिंग के अनुसार किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं। गेहूं क्वालिटी इंस्पेक्टर से जांच कराकर पास होने पर तौल कराई गई। सेंट्रल वेयर हाउस की गोदाम प्रभारी द्वारा रिजेक्टर कर दिया गया है। गेहूं भंडारित न होने के कारण तौल नहीं हो पा रही। किसानों से कोई शुल्क वसूल नहीं किया जा रहा।

शुधीर शुक्ला, केंद्र प्रभारी।