1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्लीनो का असर: सूरज को बादलों ने घेरा, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी के साथ बारिश

जिलेभर में खराब है मौसम, गर्मी से लोगों को मिली राहत, खरीदी केंद्र में उपज बचाने करनी पड़ी जद्दोजहद, सूरज को काले बादलों ने एकदम ढंक लिया और जहां पर सामान्य तौर पर धूप खिल जाती थी वहां घुप अंधेरा छा गया

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

May 01, 2026

कटनी. गुरुवार सुबह मौसम साफ था। 7 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और धीरे-धीरे आसमान में तेज बादल छाने लगे। सूरज को काले बादलों ने एकदम ढंक लिया और जहां पर सामान्य तौर पर धूप खिल जाती थी वहां घुप अंधेरा छा गया। सवा सात बजे तक तेज अंधड़ व गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। आधे घंटे तक कहीं मध्यम तो कहीं पर तेज फुहारें पड़ी। मौसम बदलने की मुख्य वजह अल्लीनो का असर है। अल्लीनों और पश्चिम विक्षोभ के कारण दो दिनों से मौसत बदला हुआ है। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने भी हालाकन किया। शाम को फिर मौसम ने करवट बदली और रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा। कुछ क्षेत्र में चने के आकार के ओले भी गिरने की खबर है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार चंद्रवंशी के अनुसार अल्लीनो का असर मौसम में देखा जा रहा है। यह वह सिस्टम है जो बारिश के लिए बनता है। इसे जून माह में बनना था, लेकिन यह मानसून के पहले सक्रिय हो गया है। इससे मानसून कम होने की संभावना है। अल्लीनो के कारण अप्रेल, मई में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि हिमालय आदि में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण भी बारिश हो रही है। हालांकि शुक्रवार तक मौसम साफ होने के अनुमान है। मौसम प्रतिकूल होने के कारण लगभग 43 डिग्री सेल्सियस से तापमान गिरकर 38 डिग्री पहुंच गया है वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

केंद्रों में रही समस्या

बारिश के कारण किसानों को समस्या हो रही है। वे अपनी गेहूं, चना, मसूर, सरसों आदि की उपज लेकर समर्थन मूल्य पर जिले में बनाए गए केंद्रों में पहुंचे हैं, लेकिन यहां पर समय से तौल न होने के कारण परेशानी जा रही है। तिरपाल, बोरियां, कपड़े ढंककर किसान अपनी उपज को सुरक्षित कर रहे हैं। उपार्जन के लिए बनाया गया पोर्टल ठप होने के कारण रोज केंद्र प्रभारी परेशान हो रहे हैं। जिले में पहले ही 15 दिन देरी से खरीदी शुरू हुई। अब सर्वर, रिजेक्शन बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में भी बारिश

दिनभर जिले में मौसत प्रतिकूल रहा। कभी बारिश होने लगती थी तो कभी तेज धूप खिल जा रही थी। शाम को भी मौसम ने करवट बदली और 6 बजे बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हो रही है। बहोरीबंद क्षेत्र में शाम को जमकर बारिश हुई। बड़वारा क्षेत्र में भी मौसम खराब रहा। जिले की कई तहसीलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। हालांकि मूंग, उड़द आदि की बोवनी करने वाले किसानों को बारिश से बड़ा फायदा हुआ है।

बिजली ने रुलाया

तेज आंधी और बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर समस्या हुई। कई बार बिजली बंद होने से लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। लोगों के कामकाज भी खासे प्रभावित हुए। सुधार के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।