कटनी

जिला अस्पताल से इलाज दौरान लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 1 घंटे में किया दस्तयाब

पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को एक घंटे के भीतर ही मुड़वारा स्टेशन दस्तयाब कर लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 5:33 PM IST
news
जिला अस्पताल से इलाज दौरान लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 1 घंटे में किया दस्तयाब

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में लिटिल स्टार फाउंडेशन से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई किशोरी इलाज कराते हुए अस्पताल से अचानक लापता हो गई थी। घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने तुरंत एक्शन में आते ही सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को जानकारी दी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन पर एक टीम बनाई गई।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

मुड़वारा स्टेशन पर मिली किशोरी

पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को एक घंटे के भीतर ही दस्तयाब कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, किशोरी पुलिस को शहर के मुड़वारा स्टेशन पर मिली है।


पुलिस टीम की सफलता की शहरभर में चर्चा

मामले को गंभीरता से लेने पर कोतवाली पुलिस को एक घंटे के भीतर ही ये सफलता मिली है। टीम में एसआई अनिल काकड़े, एसआई मंजू शर्मा, एसआई पूजा मिश्रा, आरक्षक गणेशदत्त, बहादुर मेजर, आरक्षक पलाश दुबे, अंकित सिंह, श्रवण मिश्रा समेत अन्य स्टाफ मौजूद था, जिसकी तत्परता की शहरभर प्रशंसा की जा रही है।

Published on: