कटनी

खरीदी केंद्र पर 15 दिन से नहीं हुई खरीदी, परेशान हो रहे किसान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

उबरा और करेला धान खरीदी केंद्र में करीब 15 दिनों से बारदाना ना होने के चलते खरीदी बंद है। किसान अपनी उपज तुलाने के इंतजार में बैठे हैं।

2 min read
Jan 02, 2022
खरीदी केंद्र पर 15 दिन से नहीं हुई खरीदी, परेशान हो रहे किसान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बरही तहसील क्षेत्र के उबरा और करेला धान खरीदी केंद्र में करीब 15 दिनों से बारदाना ना होने के चलते खरीदी बंद है। किसान अपनी उपज तुलाने के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन बारदाना न होने के चलते किसानों की उपज की खरीदी नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान है। वहीं, प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

खरीदी केंद्र प्रभारी भूपत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, यहां करीब 300 किसानों से 22000 क्विंटल उपज की खरीदी की गई है तो 14000 क्विंटल परिवहन किया गया है। केंद्र में जहां परिवहन की गति धीमी चल रही है। वहीं, बारदाना न होने से खरीदी केंद्र में व्यवस्था बनी है। यहां किसान अपनी उपज की देखरेख खुद करता है। रात में किसानों की धान की बोरियां चोरी हो रही है।


जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बताया गया कि, बारदाना की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन, इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है जिसके कारण किसान परेशान है। इसी तरह करेला धान खरीदी केंद्र में बेगम स्व सहायता समूह को खरीदी का प्रमाण मिला है। यहां करीब 30000 क्विंटल उपज की खरीदी की गई है केंद्र में 15 दिन से बाहर जाना ना होने से खरीदी बंद है। किसान उपज बेचने के लिए बैठा है, लेकिन बारदाना न होने से ऊपर की तुलाई नहीं हो रही है। किसानों ने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है और खरीदी केंद्र में बारदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video

Published on:
02 Jan 2022 04:08 pm
Also Read
View All