28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Board ने शुरु किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर, परीक्षा से जुड़ी हर समस्या होगा समाधान

एमपी बोर्ड ने हाई और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा उससे पहले आने वाली हर समस्या का समाधान करने के लिए 1 जनवरी से टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरु की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2022, 9:38 PM IST

News

MP Board ने शुरु किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर, परीक्षा से जुड़ी हर समस्या होगा समाधान

भोपाल. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा उससे पहले आने वाली हर समस्या का समाधान करने के लिए 1 जनवरी से टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। ये हेल्पलाइन नंबर 31 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा। खास बात ये है कि, सालभर में पड़ने वाली किसी भी छुट्टी के दिन भी ये टोल फ्री नंबर संचालित रहेगा। विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 18002330175 पर फोन कर परीक्षा या स्टडी से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान यहां से कर सकते हैं।


माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुरु की गई इस हेल्पलाइन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने शेक्षणिक सत्र के दौरान आने वाली अकादमिक समस्याओं का निदान किया जाना है। इन टोल फ्री नंबरों पर शिक्षा मंडल द्वारा खास मार्गदर्शक बैठाए गए हैं, जो हर संभव स्थिति में छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें- अब चलती ट्रेन में कर सकेंगे FIR, GRP थाने पहुंचने की जरूरत नहीं, जानिए कैसे


सुबह 8 से रात 8 बजे तक छात्र कर सकेंगे कॉल

यह हेल्पलाइन रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगी। हेल्पलाइन सेवा को अवकाश के दिनों में भी संचालित रखा जाएगा। हेल्पलाइन सेवा के जरिए प्रदेश के हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इस हेल्पलाइन के जरिए बोर्ड परीक्षाओं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्न किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नए साल पर खुशखबरी, 102 रुपए कम हुए LPG सिलेंडर के दाम


2021 में हेल्‍पलाइन पर आए एक लाख 40 हजार कॉल

बता दें, कि माशिम की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। यहां ये भी बता दें कि, साल 2021 में इस हेल्‍पलाइन पर एक लाख 40 हजार कॉल आए। वहीं, 2020 में सबसे ज्यादा करीब ढाई लाख लोगों ने इस हेल्‍पलाइन सेवा के जरिए अपनी परीक्षा संबंधी शंकाओं का निदान और समस्‍याओं का समाधान पाया।


शैक्षिणक समस्या और मानसिक तनाव का समाधान करेंगे विशेषज्ञ

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से इसके लिए तीन शिफ्टों में छह-छह काउंसलर को तैनात किया है। इनमें काउंसलर्स के साथ साथ मनोविज्ञानी भी विद्यार्थियों की हर संभव मदद करेंगे। साथ ही 120 से अधिक विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार की गई है। विद्यार्थी इस पर विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछ सकते हैं। विद्यार्थियों की शैक्षिणक समस्या, मानसिक तनाव से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न हेल्पलाइन नंबर पर सवाल किये जा सकेंगे।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video