कटनी

कबाड़ी के गोदाम में आफ का छापा, कई टन रेलवे का चोरी का लोहा बरामद, मचा शहर के कबाड़ कारोबारी में हड़कंप

आरपीएफ ने छापेमार कार्रवाई कर पकड़ा
2 min read
Dec 14, 2025
trains cancelled route diverted Track construction bina railway latest update
trains cancelled from bina railway station (Patrika.com)

कटनी। जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एनकेजे ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलनगर क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम से भारी मात्रा में रेलवे का चोरी का लोहा बरामद किया गया। आरपीएफ ने मौके से कबाड़ी आकिब खान को हिरासत में लेकर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।आरपीएफ एनकेजे को लंबे समय से रेलवे क्षेत्र से लोहा चोरी होने और मंगलनगर में कबाड़ी द्वारा उसे गलाने व खपाने की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने मंगलनगर की प्यासी गली में स्थित आकिब खान के गोदाम पर दबिश दी, जहां अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से कई टन रेलवे का लोहा बरामद किया गया, जिसे अन्य कबाड़ के सामान के बीच छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह लोहा रेलवे की विभिन्न इकाइयों से चोरी होना पाया गया है।

आरोपी की भूमिका

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी आकिब खान लंबे समय से रेलवे क्षेत्र से चोरी होने वाले लोहे को खरीदता था। वह इस लोहे को गलाकर या अन्य तरीकों से ठिकाने लगाता था। आरोपी की गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं।जांच में सामने आया है कि गोदाम से सीएनडब्लू, डीजल शेड सहित रेलवे के अन्य विभागों का चोरी का लोहा बरामद हुआ है। इसके अलावा शहर में निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर में उपयोग हो रहे लोहे की चोरी में भी आरोपी की संलिप्तता पाई गई है।

एल&टी का भी लोहा बरामद

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में एलएंडटी कंपनी का चोरी हुआ लोहा भी मिला है, जो निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जाना था। इससे रेलवे के साथ-साथ निजी कंपनियों को भी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

स्थानीय पुलिस पर सकाल

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी, यह अब जांच का विषय बन गया है।आरपीएफ एनकेजे निरीक्षक महेशचंद्र मीना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई है और गोदाम से कई टन रेलवे का चोरी का लोहा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रेल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जांच में अन्य संलिप्त लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
14 Dec 2025 09:32 am
Published on:
14 Dec 2025 09:32 am