कटनी

Railway: प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर का निजामुद्दीन-सिंगरौली सुपरफास्ट में नहीं अटैच हो पाया आरए, बगैर निरीक्षण के लौटे

- डब्ल्यूसीआर के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अनिल कंवर दयोदय एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे। कटनी से उन्हें सिंगरौली लाइन का आवश्यक निरीक्षण करना था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण वे निरीक्षण पर नहीं जा सके। मुड़वारा स्टेशन, कटनी जंक्शन, एनकेजे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर जबलपुर वापस चले गए।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 11:39 AM IST
inspection of WCR Principal Chief Engineer
inspection of WCR Principal Chief Engineer

कटनी. डब्ल्यूसीआर railway के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अनिल कंवर दयोदय एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे। inspection of WCR Principal Chief Engineer कटनी से उन्हें सिंगरौली लाइन का आवश्यक निरीक्षण करना था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण वे निरीक्षण पर नहीं जा सके। मुड़वारा स्टेशन, कटनी जंक्शन, एनकेजे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर जबलपुर वापस चले गए। जानकारी के अनुसार चीफ इंजीनियर अनिल कंवर की ट्रेन रात ढाई बजे मुड़वारा स्टेशन से निजामुद्दीन-सिंगरौली थी। इसमें उन्हें सिंगरौली लाइन का निरीक्षण करना था। बताया जा रहा है कि सुपरफास्ट में आरए अटैच नहीं हो पाया। कपलिंग की समस्या आ गई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो कपलिंग होती है, इसमें बेबी कपलिंग नहीं लगी थी। इस वजह से अटैच नहीं हो पाया और चीफ इंजीनियर दौरे पर नहीं जा सके।

स्टेशनों व एनकेजे का किया निरीक्षण
इस दौरान चीफ इंजीनियर ने मुड़वारा स्टेशन का निरीक्षण किया। मुड़वारा में यार्ड, बिल्डिंग, रेल पथ का निरीक्षण किया। कटनी जंक्शन में सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद वे एनकेजे निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर थर्ड सेपरेटर निर्माण संबंधी चर्चा की। किस स्टेज पर काम चल रहा है उसको देखा। काम में गति लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ कटनी साउथ कार्यालय में पौधरोपण किया। इसके बाद दोपहर ढाई बजे जबलपुर के लिए रवाना हो गए।

साउथ स्टेशन के लिए बनाया जाए एप्रोच मार्ग
पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने शहर की ज्वलंत समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से मुख्य रेलवे स्टेशन से कटनी साउथ रेलवे स्टेशन के लिए एप्रोच रोड बनवाए जाने मांग की है। पत्र में कहा है कि साउथ स्टेशन पर शहर से अपसाइड पर एप्रोच रोड नहीं है। बारिश के दिनों में यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। बिलासपुर, भोपाल, जबलपुर के लिए महत्वपूर्ण गाडिय़ों का परिचालन होता है। रोड निर्माण के लिए नजूल भूमि उपलब्ध है। पत्र में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के वरिष्ठ मंडल अभियंता ने कहा है कि यदि जमीन रेलवे को हस्तांतरित की जाती है तो मार्ग का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा।

Published on: