कटनी

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में लावारिश बैग से मचा हड़कंप, दहशत में रहे यात्री

- दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह उस समय यात्रियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल को यह सूचना दी कि ट्रेन में एक लावारिश बैग पड़ा हुआ है। सूचना के बाद कटनी में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। - ट्रेन के कटनी पहुंचने पर रेल अधिकारी व जीआरपी ने ट्रेन अटेंड कर जांच की। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 12150 दानापुर-पुणे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। इस दौरान रेलवे के डिप्टी एसएस की सूचना पर जीआरपी स्टॉफ मौके पर पहुंचा। - ट्रेन में जांच की। जीआरपी से अभय झा ने बोगी में तलाश ली। इसमें ट्रेन के प्रसाधन में एक बैग मिला।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 9:34 PM IST
Eight trains will be canceled on different days in September
Eight trains will be canceled on different days in September

कटनी. दानापुर-पुणे एक्सप्रेस Danapur-Pune-Express में शनिवार की सुबह उस समय यात्रियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब किसी यात्री ने रेलवे Railway कंट्रोल को यह सूचना दी कि ट्रेन में एक लावारिश बैग पड़ा हुआ है। सूचना के बाद कटनी में रेलवे Lavarish Bag in Train अधिकारियों को सूचना दी गई। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर रेल अधिकारी व जीआरपी ने ट्रेन अटेंड कर जांच की। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 12150 दानापुर-पुणे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। इस दौरान रेलवे के डिप्टी एसएस की सूचना पर जीआरपी स्टॉफ मौके पर पहुंचा। टे्रन में जांच की। जीआरपी से अभय झा ने बोगी में तलाश ली। इसमें ट्रेन के प्रसाधन में एक बैग मिला। पहले उसे डंडे से हिलाया-डुलाया, कोई भी हरकत न होने पर उसे उठाकर देखा। उसमें कुछ कपड़े थे। उस बैग को जब्त करते हुए रेलवे के बुकिंग कार्यालय में जमा कराया।

दहशत में रहे यात्री
जैसे ही कोच में बैठे यात्रियों को सूचना मिली कि प्रसाधन में एक लावारिश बैग रखा हुआ है। इस बैंग के संबंध में रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई है, जिसकी जांच कटनी रेलवे स्टेशन में होगी तो यात्रियों को दहशत का माहौल था। जब ट्रेन कटनी पहुंची और जांच के बाद उसमें सिर्फ कपड़े मिले तो यात्रियों के जान में जान आई। यात्रियों में दहशत का माहौल था कि कहीं उसमें विस्फोटक सामग्री आदि न हो।

इनका कहना है
ट्रेन के कटनी पहुंचने पर स्टॉफ ने अटेंड की। जांच के दौरान बैग में सिर्फ कपड़े और कुछ सामान मिला है। वह बैग किसका है इसका पता नहीं चल पाया है। उसे रेलवे के लास्ट प्रॉपर्टी कार्यालय में जमा करा दिया गया है।
डीपी चड़ार, टीआइ जीआरपी।

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में लावारिश बैग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल जीआरपी को सूचना दे दी गई थी। जांच में बैग में कुछ सामान मिला है, उसे लास्ट प्रॉपर्टी कार्यालय में जमा कराया गया है।
संजय दुबे, स्टेशन प्रबंधक कटनी।

Published on: