कटनी

यहां रहवासियों को खुद ही करनी पड़ती है नाली और सड़कों की सफाई, बोले- नेता वोट मांगने न आएं

मोहननगर, बालाजी नगर के रहवासियों ने स्वयं करनी पड़ती हैं की नालियों की सफाई, नगर निगम सफाई कर्मचारी यहां नहीं आते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2022, 2:04 PM IST
News
यहां रहवासियों को खुद ही करनी पड़ती है नाली और सड़कों की सफाई, बोले- नेता वोट मांगने न आएं

कटनी. स्वच्छता के नाम देश से लेकर प्रदेश तक करोड़ों रुपए खर्च किये जाते हैं, लेकिन सफाई के नाम पर कटनी के इंद्राग़ांधी वार्ड नंबर 4 के मोहन नगर, बालाजी नगर में ना ही नाली की सफाई ना ही झाड़ू लगाने को भी नगर निगम कर्मचारी नहीं नजर आते, ना ही चुनाव जीतने के बाद नेताओं या पार्षद के द्वारा ध्यान दिया जाता हैं, जिसके चलते गंदगी में रहवासियों को रहना पड़ता है।

आपको बता दें कि, रोड पर बारिश का पानी ना भरे जिसको लेकर रहवासियों ने खुद ही फावड़ा लेकर स्वयं के द्वारा बनाई हुई नाली की सफाई में जुट गए और सफाई भी कर डाली, जिसको लेकर वहा के रहवासियों में आक्रोश नजर आ रहा है। रहवासियों का कहना है कि, नेता चुनाव के समय वोट मांगने हमारी कालोनी में आते है। इस दौरान ये नेता कई तरह के वादे भी करते हैं, लेकिन जीतने के बाद रहवासियों की समस्या जस के तस बनी रहती है। यहां लोगों को खासा समस्या का सामना करना पड़ता है।


रहवासी बोले- कोई नेता वोट मांगने न आए

वही पार्षद, विधायक एवं महापौर से कई बार समस्याओं को अवगत कराया जा चुका है, बावजूद नेताओं द्वारा ये कहकर रहवासियों को लौटा दिया जाता है कि, संबंदित कॉलोनी वैध नहीं, उसी बात को लेकर यहां के रहवासियों ने ये ठान लिया है कि, हमारी कॉलोनी वैध नहीं यानी कि, हम लोग भी अवैध हैं। अगर यहां पर अवैध लोग रहते हैं तो यहां पर वोट मांगने क्यों आते हैं। रहवासियों का कहना है कि, अब यहां कोई भी नेता, पार्षद विधायक इसवोट मांगने ना आए।

Published on: