29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद का अंडरवर्ल्ड को चैलेंज, बोलीं- मुझे ठोकना भी आता है…

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर से भी थ्रेट कॉल करने वाले अंडरवर्ड की धमकी पर चैलेंज देते हुए ट्वीट किया। सांसद ने लिखा कि, हां, मैं भोपाल में हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2022, 1:03 PM IST

News

भाजपा सांसद का अंडरवर्ल्ड को चैलेंज, बोलीं- मुझे ठोकना भी आता है...

भोपाल. भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हत्या के थ्रेट कॉल करने वाले अंडरवर्ड को चुनौती दे दी है। आपको बता दें कि, हालही में इंटेलिजेंस की मदद से पता चला है कि, सांसद ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल अंडरवर्ड से आया था। ये वही नंबर था जिससे बीते दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहु को भी धमकी मिली थी।


आपको बता दें कि, सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर से भी थ्रेट कॉल करने वाले अंडरवर्ड की धमकी पर चैलेंज देते हुए ट्वीट किया। सांसद ने लिखा कि, हां, मैं भोपाल में हूं। हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी- अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय 18 को धमकी और 20 को हत्या! अरे धमकी देने वाले तुम्हारा दम भारत आने की नहीं और मुझे मारोगे? हाँ मैं भोपाल में ही हूँ और मुझे ठोकना भी आता है।

यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM शिवराज ने छात्रों को साथ किया योग, नई पीढ़ी को बताया स्वस्थ शरीर का महत्व


सांसद ठाकुर ने किया खुलासा

आपको बता दें कि, प्रज्ञा ठाकुर को 18 जून की रात करीब डेढ़ बजे जान से मारने की धमकी भरा फोन आया था। मामले के ठीक दो दिन बाद सोमवार को सांसद ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बयान जारी किया। सांसद ने बताया कि, 18 जून को रात जब वो भाजपा कार्यालय से घर लौटीं। इसी दौरान उन्हें अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का गुर्गा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। साममे से संदिग्ध आरोपी धमकाते हुए बोला- तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी, तो दे दी। वो इसकी जानकारी एडवांस में दे रहा है। साध्वी ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा- ये भी जल्दी पता चल जाएगा। सांसद से हुई इस पूरी चर्चा की रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को जांच समिति से मिली क्लीन चिट, पर अब भी उठ रहे हैं बड़े सवाल


पहले भी अश्लील वीडियो कॉल ने मचाया था बवाल

ये पहला मामला नहीं है, प्रज्ञा ठाकुर के साथ फोन पर इस तरह की हरकत हुई है। इससे पहले उन्हें अश्लील वीडियो कॉल किए जाने का मामला सामने आया था। कॉल पर लड़की ने कपड़े उतारना शुरू कर दिये थे। प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर रुपए की मांग की। आरोपी ने भाजपा सांसद को धमकी देते हुए कहा था कि, अगर रुपए न दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। सांसद प्रज्ञा ने टीटी नगर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज की थी। बाद में आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग