29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM शिवराज ने छात्रों को साथ किया योग, नई पीढ़ी को बताया स्वस्थ शरीर का महत्व

-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज-CM शिवराज ने निवास पर मनाया सामूहिक योग दिवस-प्रदेशवासियों को दी योग दिवस की शुभकामनाएं-बताए योग के कई अहम फायदे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2022, 11:30 AM IST

News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : CM शिवराज ने छात्रों को साथ किया योग, नई पीढ़ी को बताया स्वस्थ शरीर का महत्व

भोपाल. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास स्थित विद्यार्थियों के साथ सामुहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने विद्यार्थियों को न सिर्फ योग के फायदे बताए, बल्कि उनसे रोजाना योग करने का संकल्प दिलाया। सीएम ने छात्रों से कहा कि, योग हमें स्वस्थ रखता है। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना अधिकतम योगदान दे सकेंगे।


योगा के बाद कार्यक्रम में शामिल छात्रों के साथ साथ प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृतकाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को दुनियाभर में पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया है।

यह भी पढ़ें- हमीदिया अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी को जांच समिति से मिली क्लीन चिट, पर अब भी उठ रहे हैं बड़े सवाल


इन हस्तियों की सेहत का राज है योग- शिवराज

मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्वस्थ रहने का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, श्री श्री रविशंकर और योग गुरु रामदेव का उदाहरण देते हुए कहा कि, ये सभी लोग रोजाना योग करते हैं। इसी लिए ये निरंतर बिना थके कार्य कर सकते हैं। आप भी योग कर अपने लिए इसे संभव बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मोबाईल टॉर्च की रोशनी में चला ऑपरेशन, खुले में लाकर लगाए टांके, लाखों खर्च फिर भी अस्पताल में अंधेरा


स्वस्थ शरीर का महत्व समझें- शिवराज

मुख्यमंत्री ने छात्रों को अपने शरीर का महत्व समझने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि, हमारा ये शरीर मंदिर है, हमें इसके लिए रोजाना कम से कम 45 मिनट तो जरूर निकालना चाहिए। सीएम ने अपने साथ हुए सड़क हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि, 'वर्ष 1998 में मेरा भयानक एक्सीडेंट हुआ था और मुझे नहीं लगता था कि, मैं दौबारा कभी चल-फिर भी सकूंगा। लेकिन, आज भी मैं 18-18 घंटे काम बिना थके करने की क्षमता रखता हूं। ये सभी योग के कारण संभव हो सका है। सीएम ने आगे ये भी कहा कि, पिछले वर्ष कोरोना संकर्मण के कारण हम सब एक साथ योग नहीं कर सके थे। मैं भी कोविड से संक्रमित हुआ था, लेकिन योग के कारण मेरे शरीर पर उसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव के बाद शुरु होगी बंपर भर्ती, जानिए क्या है तैयारी


एमपी में बनेगा 'योग आयोग'

प्रदेश को स्वस्थ रहने की राह पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी गो,मा करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में हम 'योग आयोग' बना रहे हैं। इसकी पूरी तैयारी भी सरकार की ओर से की जा चुकी है। योग आयोग के जरिए प्रदेश के आमजन के अलावा स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग