29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगरीय निकाय चुनाव के बाद शुरु होगी बंपर भर्ती, जानिए क्या है तैयारी

नगरीय निकाय चुनाव के बीच सूबे के युवाओं ते लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां कुछ ही समय में बंपर पदों पर भर्ती निकलने वाली हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Jun 2022, 4:41 PM IST

News

नगरीय निकाय चुनाव के बाद शुरु होगी बंपर भर्ती, जानिए क्या है तैयारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के बीच सूबे के युवाओं ते लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां कुछ ही समय में बंपर पदों पर भर्ती निकलने वाली हैं। नगर निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इसके अंतर्गत विभिन्न जिला और विभाग स्तर पर खाली पड़े पदों का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सभी विभागों को खाली पड़े पदों की जानकारी कैटेगरी के तहत 15 दिन के भीतर देनी होगी।


पीएच उम्मीदवारों को आरक्षण

मध्य प्रदेश के पीएच उम्मीदवारों के लिए प्रशासन की ओर से फैसला लिया गया है कि, अब यहां के पीएच श्रेणी के उम्मीदवार को पहली कैटेगरी के पदों में 6 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। ये आरक्षण का लाभ सीधी भर्ती में रहेगा।

यह भी पढ़ें- Job Alert: गेस्ट टीचर के हजारों पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई


15 दिन में जानकारी जुटाकर रिपोर्ट पेश करेंगे विभाग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में विभिन्न विभाग में लगभग एक लाख पद खाली हैं। अब इन्हीं पदों को भरने की तैयारी है। इसके लिए सभी विभागों जैसे स्कूल विभाग, कृषि विभाग, गृह विभाग आदि से खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा गया है। यही नहीं, इस काम के लिए इन विभागों को 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसे में जब वर्गवार पदों की जानकारी मिलेगी, तभी आगे की योजना तैयार की जाएगी। वहीं, पीएच उम्मीदवार को प्रथम श्रेणी पदों 6 फीसदी आरक्षण दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत दिया गया है।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग