
Job Alert: गेस्ट टीचर के हजारों पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई
भोपाल. मध्य प्रदेश में फैकल्टी के पदों बंपर भर्तियां निकली हैं। बता दें कि, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है और अब इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी आ गई है। बता दें कि, वो उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश गेस्ट फैकल्टी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो बुधवार 21 जून 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश के पोर्टल एड्रेस gfms.mp.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए नहीं चुकाना कोई शुल्क
एमपी गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क हैं। इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने या एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार के चेंज कराने का अंतिम मौका भी बुधवार को ही है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से गेस्ट फैकल्टी के कुल 41, 021 पद भरे जाएंगे।
आगे बढ़ी थी लास्ट डेट
बता दें कि, पहले एमपी गेल्ट फैकल्टी पदों के लिए एप्लीकेशन में सुधार करने या पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन में कोई बदलाव करने की लास्ट डेट 16 जून थी, जिसे आगे बढ़ाकर 21 जून 2022 किया गया था।
अन्य जरूरी जानकारियां
एमपी के गेस्ट फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उ्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। ये भी जान लें कि, ये भर्तियां सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए ही हैं। रजिस्ट्रेशन पोर्टल ऊपर दिया हुआ है, वहां जाकर बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही वैरीफिकेशन जरूर कर लें।
ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ
Published on:
20 Jun 2022, 1:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.