कटनी

अनूठी यात्रा: सनातन संस्कृति और स्वच्छता का संदेश लेकर स्केटिंग से भारत भ्रमण

Skating tour of India
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 9:32 PM IST
Skating tour of India
Skating tour of India

कटनी के युवक ने 12 हजार किलोमीटर की यात्रा की पूरी, पूरे देश के भ्रमण का है संकल्प

कटनी. सिर पर तिरंगा लहराते हुए, स्केटिंग पर सवार होकर भारत भ्रमण पर निकले कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के रूद्र कुमार पटेल (24) ने अब तक 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। उनका यह अनूठा सफर सनातन संस्कृति की रक्षा और स्वच्छता के संदेश को समर्पित है। द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा के उद्देश्य से शुरू की गई यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजर रही है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे रूद्र कुमार पटेल ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि अपनी यात्रा की शुरुआत महाकाल की नगरी उज्जैन से की थी। उज्जैन से ओंकारेश्वर, फिर महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यबंकेश्वर, इसके बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम, शिर्डी, प्रयागराज, अयोध्या जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

सिर पर तिरंगा, स्केटिंग पर सफर
रूद्र कुमार की इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि वे पूरे सफर में स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, और उनके सिर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमेशा लहराता रहता है। उनकी इस यात्रा को स्थानीय लोग और धार्मिक संगठनों से भी समर्थन मिल रहा है। युवक का कहना है कि भारत की सनातन संस्कृति को मजबूत बनाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। वे जहां भी जाते हैं, वहां धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।

यात्रा का अगला पड़ाव
रूद्र की यह यात्रा अभी जारी है और वे जल्द ही काशी विश्वनाथ, बद्रीनाथ और केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। उनका सपना है कि पूरे देश को स्वच्छ और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाने में योगदान दें। लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी में इस तरह की जागरूकता प्रेरणादायक है और इससे देश के प्रति प्रेम और संस्कृति के संरक्षण का संदेश मिलता है।

Updated on:
18 Mar 2025, 9:32 PM IST
Published on: