कटनी

यातायात चौकी जुहला की कुर्सी पर घमासान: एसपी को तीन दिन में बदलना पड़ा प्रभारी

SP changed Juhla chauki in-charge
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 9:25 PM IST
SP changed Juhla chauki in-charge
SP changed Juhla chauki in-charge

17 जनवरी को एएसआई को बनाया गया था प्रभारी, 20 को नए आदेश में सूबेदार प्रभारी, हाईकोर्ट की याचिका बनी वजह

कटनी. यातायात हाइवे सुरक्षा चौकी जुहला के प्रभारी पद को लेकर पिछले कुछ दिनों में जो खींचतान देखने को मिली, उसने एक बार फिर पुलिस विभाग में कुर्सी के रुतबे और रसूख की बात सामने आई है। सूबेदार मोनिका खड़से वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लंबी छुट्टी पर गईं, तो पीछे से चौकी की प्रभारी कुर्सी ही हिल गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने एएसआई शशि भूषण दुबे को पहले मौखिक और फिर लिखित आदेश जारी कर चौकी का प्रभार सौंप दिया। हालांकि, यह नई जिम्मेदारी संभालने के तीन दिन बाद फिर नया ट्विस्ट आ गया और अब सूबेदार मोनिका खड़से को ही प्रभारी हाइकोर्ट के आदेश को आधार मानते हुए प्रभारी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को वैवाहिक कार्यक्रम के चलते सूबेदार व चौकी प्रभारी मोनिका खड़से अवकाश पर चली गईं थीं। प्रभारी के जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी का प्रभार कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह को मौखिक आदेश पर प्रभार सौंपा था। 17 फरवरी को आदेश जारी कर प्रभारी बना दिया गया, लेकिन 20 फरवरी को मोनिका खड़से के वापस लौटते ही नया ट्विस्ट आ गया। पुलिस अधीक्षक को फिर से सूबेदार मोनिका खड़से के उच्च न्यायालय से स्टे व जुहला चौकी में ही यथा रखने के आदेश के कारण 20 फरवरी को फिर से प्रभारी बनाया गया है। हालांकि एएसआई शशिभूषण दुबे को चौकी में तैनात रखते हुए कार्य करने के निर्देश हैं।

हलचल बनी चर्चा का विषय
गुरुवार दोपहर के बाद यातायात चौकी जुहला में कुछ अलग ही हलचल बताई गई। छुट्टी से लौटीं मोनिका खड़से चौकी पहुंचकर दोबारा कामकाज संभाल लिया। अचानक हुई इस वापसी से चौकी का माहौल भी दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर मोनिका खड़से के समर्थक उनकी वापसी को लेकर जश्न के मूड में थे। दूसरी ओर शशि भूषण दुबे को चाहने वाले कर्मचारी मन मसोसकर इस बदलाव को स्वीकार करने को मजबूर थे। गुरुवार देर रात एसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए, जिसमें मोनिका खडसे को पुन: प्रभारी बना दिया गया। वहीं, शशि भूषण दुबे को चौकी में ही तैनात रखते हुए सेवाएं देने का निर्देश दिया गया। मोनिका खड़से को दोबारा प्रभारी बनाए जाने के पीछे जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित एक याचिका है। सूबेदार का मार्च 24 में स्थानांतरण हो गया था, वे हाईकोर्ट से स्टे पर हैं। इसी कानूनी अड़चन के चलते एसपी अभिजीत रंजन को अपने ही आदेश को पलटना पड़ा।

वर्जन
सूबेदार मोनिका खड़से के अवकाश में जाने के कारण एएसआई शशिभूषण दुबे को पहले अस्थाई व फिर स्थाई प्रभारी बनाया गया था। सूबेदार के वापस आने पर उच्च न्यायालय के आदेश के तहत फिर प्रभार सौंपा गया है। मामले का शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा।
अभिजीत रंजन, एसपी।

Updated on:
22 Feb 2025, 9:25 PM IST
Published on: