Special Trains for Holi 2025: मध्य प्रदेश से कटनी रेल मंडल से भारतीय रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इससे पहले रेलवे प्रशासन ने होली पर पांच विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी।
Special Trains for Holi 2025: होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो और होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें चर्लपल्ली-दानापुर और गोंदिया-छपरा के बीच चलाई जाएंगी। इससे पहले रेलवे प्रशासन ने होली पर पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया था, जिनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। अब इन नई ट्रेनों के जुड़ने से होली पर कटनी रेल मंडल से कुल सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
होली के त्योहार पर कटनी जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अलग-अलग रूट से कटनी पहुंचकर यात्री अपने गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। वर्तमान में नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों की आरक्षित सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में कटनी से होकर गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन 11 मार्च को गोंदिया स्टेशन से सायं 17:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन भोर 04:40 बजे कटनी, 06:38 बजे मैहर, 07:10 बजे सतना, 10:10 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए रात 19:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को छपरा से रात 22:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 04:00 बजे प्रयागराज छिवकी, 08:45 बजे सतना, 09:18 बजे मैहर, 10:10 बजे कटनी होते हुए रात 23:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 एवं 19 मार्च को चर्लपल्ली से दोपहर 15:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06:05 बजे इटारसी, 07:02 बजे पिपरिया, 08:00 बजे नरसिंहपुर, 09:50 बजे मदन महल, 11:20 बजे कटनी, 12:20 बजे मैहर, 13:00 बजे सतना होते हुए रात 23:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वहीं, दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 11 एवं 21 मार्च को दोपहर 15:15 बजे दानापुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 01:00 बजे सतना, 01:35 बजे मैहर, 02:45 बजे कटनी, 04:15 बजे मदन महल, 05:20 बजे नरसिंहपुर, 07:40 बजे पिपरिया, 09:30 बजे इटारसी होते हुए रात 23:45 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।