कटनी

Big Breaking : जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में अचानकर भड़की आग, स्टेशन पर हड़कंप

-जंक्शन के साइडिंग में खड़े कोचों में भड़की आग-रेल और दमकल कर्मी 1 घंटे से कर रहे आग बुझाने की कोशिश-जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में लगी आग-स्टेशन के यात्रियों में मचा हड़कंप
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 2:57 PM IST
News
Big Breaking : जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में अचानकर भड़की आग, स्टेशन पर हड़कंप

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनीमें स्थित मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 के बाजू में स्थित रेलवे साइडिंग में खड़ी दो यात्री ट्रेनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, जिस समय कोचों में आग भड़की तब ये दोनों ट्रेनें खाली खड़ी थीं। आगजनी की इस घटना के बाद स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।


आग किन कारणों से भड़की फिलहाल, अबतक इसका खुलासा नहीं हो सका है। कोच में लगी आग को बुझाने के लिए रेल कर्मियों के साथ साथ दमकल कर्मी भी जुटे हुए हैं। लगभग 1 घंटे से दोनों ट्रेनों में आग भड़क रही है, लेकिन भड़कती आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस आगजनी की घटना के बाद से स्टेशन परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।


इस तरह भड़की आग, हैरान कर देगा वीडियो

बता दें कि, आग से ट्रेन के पांच कोच बुरीतरह से जल चुके हैं। ये आग दो ट्रेनों में भड़की है। बताया जा रहा है कि, आग बुझाने के दौरान फायर कर्मी भोला प्रसाद घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Updated on:
18 Aug 2022, 2:57 PM IST
Published on: