26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता बोले- ब्राह्मण आपको पागल बनाकर लूटते हैं, महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं, VIDEO

-भाजपा नेता के बिगड़े बोल-ब्राह्मणों को लेकर की अभद्र टिपप्णी-'ब्राह्मण आपको पागल बनाते हैं, महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं'-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हो रही आलोचना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Aug 2022, 12:06 PM IST

News

भाजपा नेता बोले- ब्राह्मण आपको पागल बनाकर लूटते हैं, महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं, VIDEO

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास के ग्राम खरैह में 17 अगस्त को आयोजित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंच-सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के साथ साथ छात्रों का भी सम्मान किया गया। बता दें कि, कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रीतम लोधी भी शामिल हुए, जिन्होंने लोगों को संबोदित करते हुए मंच से ब्राह्मणों के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्द कहे। भाजपा नेता द्वारा किए गए इस संबोधन का वीडियो सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग उनकी शब्दावली पर खासा नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


सामने आए वीडियाे पर गौर करें तो भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि, 'ये आपको 9 दिन रोजाना 7-8 घंटे पागल बनाते हैं। ये सबसे ज्यादा दान की बात करते है। कहते हैं कि, अगर तुम दान दोगे तो भगवान तुम्हें देगा। पूरा गांव दोगे तो और ज्यादा देगा। उनका कहना था कि, इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से घी, शक्कर, गेहूं, चावल चुरा-चुराकर इनके चरणों में अर्पित करती हैं।' प्रीतम सिंह के अनुसार, 'महिलाएं इनकी बातों में इतनी रहती हैं कि, वो दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे आती हैं।' प्रीतम ने आगे ये भी कहा कि, '9 दिन ये ब्राह्मण पूरे गांव से सामान-दक्षिणा लेता और 9 दिन बाद रफूचक्कर हो जाता है। ये 9 दिन आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी ले लेते हैं।'

यह भी पढ़ें- युवती के साथ बंद कमरे में थे कथावाचक, पीछे से पत्नी ने बना लिया वीडियो


आपके घर का भोजन कर-करके ब्राह्मण लाल हो रहे हैं- प्रीतम लोधी

उन्होंने ये भी कहा कि, ब्राह्मण ये भी देख लेता है कि, सुंदर महिलाएं कौन-कौन से घर की हैं। उन्हीं घर के लोगों के नाम माइक से ले लेकर उन्हें इतना फुला देता है और ये भी कहता है कि, महाराज आज शाम भोजन आपके घर ही करेंगे। इसपर उत्साह में उक्त व्यक्ति उसकी बातों में आकर घर साफ करता है। पकवान बनवाता है। यहां, ब्राह्मण उनके घर आकर खाना तो खाता ही है, लेकिन उसकी नजरें कहीं और ही होती हैं। ऐसे खाना खा-खाकर ब्राह्मण लाल पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, कथा के दौरान यह ब्राह्मण कहते हैं कि 20 से 30 साल की महिलाएं आगे बैठ जाओ। 30 से 45 साल की महिलाएं बीच में और बुड्ढी महिलाएं पीछे बैठ जाओ। इसके बाद ये गाने गा-गाकर उन्हें नचवाते हैं और खुद ऊपर बैठकर नृत्य का आनंद लेते हैं।


भाजपा नेता की सफाई

हालांकि, भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया द्वारा उनसे इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने तत्काल ही अपने शब्द बदलते हुए कहा कि, मैंने ये बात मिर्ची बाबा, आशाराम और राम-रहीम जैसे लोगों के लिए कही थी। वीडियो तोड़-मरोड़कर पैश किया गया है। वीडियो वो लोग वायरल कर रहे हैं जो समाज में जहर घोलना चाहते हैं। उस समय मैने फर्जी लोगों से बचने को कहा था, मेरे शब्द अच्छे लोगों के लिए नहीं थे। अपनी सफाई के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, वीडियो वो लोग वायरल कर रहे हैं जो केपी सिंह के चमचे हैं। ये सिर्फ उन्हें फायदा पहुंचाने की साजिश है।

आपको बता दें कि, प्रीतम लोधी पिछोर विधानसभा चुनाव बीजेपी से लड़ चुके हैं। हालांकि, हर बार ये केपी सिंह कक्काजू से हार जाते हैं।