26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती के साथ बंद कमरे में थे कथावाचक, पीछे से पत्नी ने बना लिया वीडियो

-एक और कथावाचक महाराज की गंदी करतूत-दूसरी महिला के साथ बंद कमरे में मौजूद थे कथावाचक-भाइयों को साथ पुलिस को लेकर पीछे से पहुंच गई पत्नी-महिला के साथ महाराज का बनाया वीडियो-पत्नी की शिकायत पर कथावाचक पर केस दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Aug 2022, 5:22 PM IST

News

युवती के साथ बंद कमरे में थे कथावाचक, पीछे से पत्नी ने बना लिया वीडियो

शाजापुर. मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बार फिर एक कथावाचक महाराज की घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक कथावाचक महाराज को उसी की पत्नी ने दूसरी महिला (कथित शिष्या) के साथ बंद कमरे में पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथावाचक समेत कथित शिष्या को पकड़कर थाने ले आई। मामले में पुलिस ने कथावाचक पर पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार मोहन बड़ोदिया निवासी जितेंद्र महाराज कथावाचन करता है। उक्त महाराज के सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का कार्य गुना निवासी एक महिला करती है। उक्त महिला के साथ महाराज के संबंधों को लेकर कुछ समय पहले जितेंद्र महाराज की पत्नी सीमा शर्मा ने मोहन बड़ोदिया पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन बाद में जितेंद्र महाराज की पत्नी ने पुलिस के समक्ष कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद गत दिनों जब जितेंद्र महाराज की पत्नी सीमा शर्मा रक्षाबंधन पर मायके गई। इसी दौरान जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या उनके घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी जब महाराज की पत्नी को लगी तो वो भी चुपचाप से अपने भाइयों को लेकर घर लौट आई।

यह भी पढ़ें- कौन हैं बॉलीवुड के फ्लॉप और फ्रस्ट्रेट हीरो ? गृहमंत्री ने बताया नाम


कमरे में लगा ताला खोला तो अंदर से निकली शिष्या

अपने घर पर जब कथावाचक की पत्नी और उसके भाई पहुंचे तो यहां हंगामे की स्थिति बन गई। डायल-100 को सूचना दी गई, जिसपर पुलिस भी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई।महिला संबंधी मामला देखते हुए डायल-100 से मोहन बड़ोदिया थाने को सूचना दी। इसके चलते मोहन बड़ोदिया थाने महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंची। घर के अंदर सबसे पहले पत्नी ने जितेंद्र महाराज की तलाश की। महाराज को पकड़कर पुलिस ने घर के ताला लगे कमरे को खोलने की बात कही। पहले जितेंद्र महाराज ने काफी ना-नुकुर किया, लेकिन बाद जब कमरे का ताला खोला गया तो उसके अंदर से जितेंद्र महाराज की कथित शिष्या बाहर निकल आई।


झूमाझटकी के बाद महाराज और शिष्या को थाने ले गई पुलिस

कमरे के अंदर से कथित शिष्या के मिलने के बाद पत्नी ने गुस्साते हुए उसके साथ झूमाझटकी शुर कर दी। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जितेंद्र महाराज और कथित शिष्या को घर से बाहर निकाला। यहां भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने कथित शिष्या के साथ झूमाझटकी करने का प्रयास किया। इसी दौरान कथित शिष्या ने भी महाराज की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इसपर महिला पुलिस ने कथित शिष्या को फटकारते हुए जितेंद्र महाराज और उसे डायल-100 में बैठाकर थाने पहुंचा दिया। बाद में पत्नी सीमा शर्मा की शिकायत पर मोहन बड़ोदिया पुलिस ने जितेंद्र महाराज के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।


इनका कहना है

थाना मोहन बड़ोदिया के थाना प्रभारी सौरव शर्मा का कहना है कि, मोहन बड़ोदिया निवासी सीमा शर्मा ने अपने पति जितेंद्र महाराज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले में जितेंद्र महाराज के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया है।