Train-प्रभु की रेल में पानी और ठंडी हवा के  लिए तरसे मुसाफिर 

यात्रियों ने मचाया हंगामा, आधे घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रहीं ट्रेन, फिर भी नहीं मिली राहत 

less than 1 minute read
Sep 10, 2016
Train
कटनी। 'प्रभु की एलटीटी-दरभंगा सुविधा स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहे मुसाफिरों को शुक्रवार को पानी और ठंडी हवा के लिए परेशान होना पड़ा। कटनी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आधे घंटे से ज्यादा समय के लिए ट्रेन को ही रुकवा दिया। हंगामे को देख मौके पर पहुंचे अधिकारियों से यात्रियों ने समस्या बताई, लेकिन अधिकारी उसका निराकरण नहीं करा सके। जिस वजह से पानी और ठंडी हवा के लिए तरसते यात्रियों को यहां से भी निराश होकर यात्रा करनी पड़ी। हंगामे के दौरान डीआरएम भी स्टेशन परिसर में मौजूद थे।
एलटीटी-दरभंगा सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस टे्रन के अधिकांश डिब्बों में शुक्रवार को एसी बंद पड़ा था। शौचालय व अन्य उपयोग के लिए डिब्बों में पानी भी नहीं था। डिब्बों की साफ-सफाई भी नहीं कराई गई थी। दोपहर 12.30 बजे के लगभग टे्रन जब कटनी स्टेशन पर पहुंची तो यहां पर यात्रियों का सब्र टूट गया। हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आधे घंटे से अधिक समय के लिए टे्रन को स्टेशन पर ही रुकवा दिया। रेल अधिकारियों से पानी, सफाई और एसी बंद होने की समस्या बताई। उसके बाद भी यात्रियों को तीनों चीजों की सुविधा नहीं मिली। मुंबई जा रहे यात्री मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि जबलपुर स्टेशन पर टे्रन रुकी, तो वहां पर मौजूद अधिकारियों से समस्या बताई गई। उस पर अधिकारियों ने कहा कि मोटर खराब है। यात्रियों ने बताया कि तीन कोच को भी हटा दिया गया है। जिन लोगों के टिकट कनफर्म थे। उनके टिकट आरऐसी में परिवर्तित कर दिए गए हैं। यात्रियों ने बताया कि सीट नहीं मिलने के कारण दलालों के माध्यम से टिकट लिए थे। वह भी बेकार साबित हो गए हैं।
Published on:
10 Sept 2016 12:19 am
Also Read
View All