कटनी

यहां परमेश्वर करा रहे बीमारों, पीडि़तों का इलाज..पढि़ए खबर

शहर के परमेश्वर राव ५२ साल से बीमार व पीडि़तों का करा रहे उपचार, धर्म की भी जगा रहे अलख
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 9:23 AM IST
Serving the Victims
Serving the Victims

कटनी. कहते हैं यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो आप उम्र के हर पड़ाव में कुछ अलग कर समाज के लिए मिसान बन सकते हैं। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं रेल्वे से रिटायर्ड कर्मचारी सिविल लाइन निवासी ६४ वर्षीय परमेश्वर रॉव। मावन सेवा ही माधव सेवा है और मुक्ति का सशक्त माध्यम है की अवधारणा पर कदम बढ़ाते हुए पिछले ५२ से अधिक वर्षों से जरुरतमंदों के लिए दरिद्रनारायण बने हुए हैं। डीजल शेड में सुपरवाइजर पद की पूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्ति के बाद सेवा को अपनाया और निरंतर दीनों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। सत्य साईं सेवा समिति के माध्यम से धर्म, सेवा और सत्संग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं।

ऐसे चलता है सेवा कार्य
परमेश्वर रॉव अल सुबह से स्नान आदि से निवृत्त होकर योग और ध्यान की अलख जगा रहे हैं। ६४ वर्षीय परमेश्वर राव कक्षा ६वीं से सेवा को अपनाए हुए हैं। २०१३ में सेवानिवृत्ति के बाद उम्र के चौथे पड़ाव में भी सेवा के जज्बे को कम नहीं होने दिया। हर रोज मलीन बस्तियों में पहुंचते हैं। लोगों को हालचाल जानने के बाद धर्म उपदेश के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हैं। इसके बाद जो भी क्षेत्र में असहाय बीमार जान पड़ता है उसे जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में लेजाकर उपचार प्रदान कराते हैं। इसके अलावा भोजन, वस्त्र आदि की व्यवस्था अपने साथियों के साथ करते हैं।

संवार रहे बच्चों का भविष्य
परमेश्वर सिर्फ लोगों का उपचार ही नहीं बल्कि देश के भविष्य को भी संवारने का काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि विश्व एक घर जैसा है। इसी को ध्यान में रख बाल विकास केंद्र के माध्ययम से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। बच्चों में अच्छे संस्कार, माता-पिता व बुजुर्गों के प्रति उनके कर्तव्य, घर, परिवार समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध करा रहे हैं। साथ ही समय-समय पर स्लम एरिया में साथियों के साथ हेल्थ कैंप के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं।

Published on: