10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो सांसद, एक मंत्री.. फिर भी नहीं मिल पाई जिले को एफएम की सौगात

कटनी में एफएम रिले ट्रांसमीटर लगाने एक साल पहले हो चुका है सर्वे, मिनिस्ट्री से स्वीकृति का इंतजार, नागरिकों ने कहा जनप्रतिनिधि दें ध्यान तो रेडियोप्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 24 Dec 2017, 10:27 AM IST

fm katni news

fm katni news

कटनी. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लाखों रेडियोप्रेमियों को एफएम की सौगात दिलाने के लिए कटनी स्थित दूरदर्शन के लो पॉवर ट्रांसमीटर (एलपीटी) सेंटर में एफएम का ट्रांसमीटर लगाने एक साल पहले सर्वे हुआ था। सर्वे प्रसार भारती विभाग ने किया और प्रस्ताव बनाकर मिनिस्ट्री को भेज दिया गया। मिनिस्ट्री में एक साल से ज्यादा समय से प्रस्ताव लंबित है और यहां लोग एफएम का इंतजार कर रहे हैं। नागरिकों ने बताया कटनी ऐसा जिला है जहां केंद्र में स्थानीय मुद्दे उठाने के लिए दो सांसद हैं। शहडोल लोक सभा से सांसद ज्ञान सिंह और खजुराहो से सांसद नागेंद्र सिंह, और राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व करने के लिए मंत्री संजय पाठक हैं। इसके बाद भी शहर को एफएम की सौगात प्रपोजल भेजने तक सीमित होकर रह गया है। मिनिस्ट्री से सेंक्शन नहीं होने के कारण जिले के लोग एफएम रेडियो का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

सिर्फ रिले सेंटर, स्टूडियो नहीं:
कटनी में एफएम रिले सेंटर की स्थापना के लिए प्रस्ताव और दूसरी तैयारियों के बीच स्टूडियो स्थापना का प्रपोजल नहीं भेजा गया है। यानि मुंबई, दिल्ली व भोपाल में चलने वाले कार्यक्रम यहां से रिले होंगे, जिसे स्थानीय रेडियो श्रोता सुन सकेंगे। रेडियोप्रेमियों का कहना है कि कटनी में एफएम रिले सेंटर के साथ ही स्टूडियों भी स्थापित होनी चाहिए। जिससे शहर के साथ ही आसपास की गतिविधियों के कार्यक्रम यहां तैयार कर उसे प्रसारित किया जा सके।

मंत्रालय कर चुकी है जांच:
तत्तकॉलीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू द्वारा इस संबंध में २९ मई २०१७ को स्थानीय सांसद नागेंद्र सिंह को पत्र भेजकर बताया गया था कि कटनी में एफएम रेडियो केंद्र स्थापित करने के लिए लिखे गए पत्र में मत्रालय द्वारा जांच की गई है।

इनका कहना है...
कटनी स्थित दूरदर्शन के एलपीटी सेंटर में एफएम रिले ट्रांसमीटर स्थापित करने के लिए प्रपोजल मिनिस्ट्री को भेजा गया है। सेंक्शन होने के बाद स्थापित किया जाएगा।
प्रदीप पटले उपनिदेशक दूरदर्शन केंद्र जबलपुर।