कटनी

टैक्स जमा न करने पर जारी हुआ वारंट, टीम पहुंची तो ताला लगाकर गायब हो गए, फिर जमा करना पड़ा 14 लाख

वारंट अधिकारी, राजस्व अधिकारी दल-बल के साथ दी दबिश, जमा कराए 14 लाख रुपए, बकायादारों पर कार्रवाई, गहमागहमी का बना रहा माहौल

2 min read
Apr 01, 2025
Warrant issued for non-payment of tax

कटनी. शहर में हजारों लोग ऐसे हैं जो समय पर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त द्वारा 7 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे, जिनके यहां सोमवार को टीम ने दबिश देकर टैक्स जमा कराया। जानकारी के अनुसार वारंट अधिकारी उपायुक्त पवन अहिरवार, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, निरीक्षक मुकेश राजपूत, प्रकाश पांडेय, विनोद सिंह चौहान, राजकुमार पयासी, सनीश रजक, संजय पाठक, अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र प्यासी के साथ अमला, स्वास्थ्य विभाग से भी टीम पहुंची।
बता दे कि सुबह जाकर टीम ने टैक्स जमा करने के लिए निवेदन किया, लेकिन कुछ लोगों द्वारा रुपए जमा करने से मना कर दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अलाउंसमेंट किया, फोन लगाया तो बंद मिला। ताला लगाकार भवन स्वामी गायब हो गए थे। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की बात कही तो लोगों ने लगभग 14 लाख रुपए जमा किए। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग धौंस भी दिखाते रहे। हालांकि टीम ने किसी की नहीं सुनी और कार्रवाई की। 9 वारंट कार्यवाही में 27 मार्च से 25 लाख 3 हजार 898 रुपए जमा कराए गए हैं।

ऐसी चली कार्रवाई

डिलाइट टेंट इंडस्ट्रीज मनजीत सिंह निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 2 लाख 52 जार 624 की बसूली के लिए कार्यवाही की गई। मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों नें उद्घोषणा करते हुए करदाता कों कुछ टाइम का समय दिया जिसके बाद सीलबंदी करने की कार्यवाही की बात कही गई। वकील की मौजूदगी में बकाया कर का चैक दिया गया। जिसके बाद सीलबंदी की कार्रवाई रोकी गई। इसी तरह से मे. विवेक सेल्स कॉरपोरेशन प्रो. विवेक सरावगी निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 1 लाख 86 हजार 809 पर भी कार्यवाही की गई। राजस्व अधिकारी जागेश्वर मिश्रा ने बताया कि नगर निगम को 14 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य तय किया गया था। नगर निगम ने साढ़े 12 करोड़ रुपए से अधिक वसूल लिए हैं।

इनके खिलाफ हुआ थे कुर्की के आदेश

मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 के तहत गनेश मिनरल निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 2 लाख 77 हजार 400 रुपए, जगन्नाथ निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 3 लाख 18 हजार 501 रुपए, जिला उद्योग केंद्र प्रो संजय बजाज निवासी नेहरू वार्ड बकाया 3 लाख 37 हजार 884 रुपए, अंसारी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 6 लाख 2 हजार 736, मे. विवेक सेल्स कॉरपोरेशन प्रो विवेक सरावगी निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 1 लाख 86 हजार 809 रुपए एवं डिलाइट टेंट इंडस्ट्रीज़ मनजीत सिंह निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बकाया राशि 2 लाख 52 हजार 624 रुपए के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की गई।

वसूली गई राशि


पवन अहिरवार, उपायुक्त का कहना है कि लोगों द्वारा समय पर टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। आयुक्त द्वारा नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत बड़े बकायादारों कर नहीं चुकाने पर 7 कुर्की वारंट जारी किए थे। सोमवार को उनके यहां कार्रवाई कराते हुए 14 लाख रुपए टैक्स जमा कराया गया है।

Published on:
01 Apr 2025 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर