100 एचपी का सोलर ग्रिड सिस्टम लगने से नगर निगम का बिजली खर्च कम होगा। वर्तमान में हर माह 60 हजार रुपये का बिजली बिल आता है, जो सौर ऊर्जा से काफी हद तक कम हो सकता है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा। नलकूपों में सौर ऊर्जा आधारित पंपों से पानी की आपूर्ति होगी, जिससे बिजली बचत होगी।