आठवीं में भी रहा बेहतर प्रदर्शन
कक्षा आठवीं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जारी परिणाम के अनुसार 23 हजार 495 दर्ज बच्चों में से 20 हजार 370 छात्र-छात्राओं ने इम्तिहान दिया। इसमें से 18 हजार 881 बच्चे पास हो गए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 92.34 प्रतिशत आया है। बड़वारा ब्लॉक में 94.15 प्रतिशत, बहोरीबंद में 95.10 प्रतिशत, ढीमरखेड़ा में 91 प्रतिशत, कटनी ब्लॉक में 92.4 प्रतिशत, रीठी ब्लॉक में 82.11 व विजयराघवगढ़ ब्लॉक के 92.66 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। एए+ स्कोर में 998 बच्चे शामिल हैं।