यह है मामला
जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी राय राय सिंह राठौर पिता जगजीत सिंह निवासी महाकुंभ में कारोबार करने गए थे। यहां उनका परिचय पारधियों से हुआ था। पारधियों ने उन्हें सोने की मोहर होने का लालच दिया। पिछले माह राय सिंह कटनी आए और दो मोहर ले गए। ये मोहर असली थी। फिर 25 मार्च को अधिक संख्या में मोहर लेने के लिए कटनी पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में रायसिंह ने बताया नंदकुवर पारधी से वे बस स्टैंड में मिले। इसके बाद वह उन्हें लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास के पास जंगल में लेकर गया। यहां कहां कि रुपए दे दो मैं मोहर लेकर आता हूं। मैने 1.55 लाख रुपए दिए और नंदकुवर अपने साथियों के साथ मोहर लेने चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। पीडि़त राय सिंह दूसरे दिन तक पाराधियों को फोन करते रहे लेकिन वे नहीं है। इसके बाद पीडि़त ने एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नंदकुवर पारधी, लल्लू उर्फ शहनशाह पारधी व नंदकुंवर की पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।