कटनी

यहां घर में चल रहे थे भजन, वहां बेटी ने कमरे में लगा ली फांसी…

कुठला थाना क्षेत्र के चाका का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच

less than 1 minute read
Oct 11, 2019
Suicide Case: एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी, ये वजह आ रही सामने

कटनी. कुठला थाना क्षेत्र के चाका गांव में पटेल परिवार में भजन कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान उनकी बेटी ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर जब वह नहीं आई तो परिजन उसे देखने गए और फंदे पर लटका पाया। महिला को नीचे उतारकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार चाका निवासी बबिता पटेल पति जित्तू पटेल की लगभग पांच साल पहले इंदौर में शादी हुई थी और उसे दो बच्चे भी हैं। नवरात्र पर बबिता मायके चाका आई हुई थी।

गुरुवार की शाम को घर में भगतों का कार्यक्रम चल रहा था और उसी दौरान वह पति से फोन पर बात करते हुए दूसरे कमरे की ओर चली गई। काफी देर वापस नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे और बबिता को फंदे पर झूलता पाया। तत्काल उसे फंदे से उतारते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Published on:
11 Oct 2019 12:15 pm
Also Read
View All